IPL 2026: हार्दिक पांड्या क्यों लगातार हो रहे हैं फेल? रविचंद्रन अश्विन ने बताया इसके पीछे का कारण

IPL 2026: टीम इंडिया के सुपरस्टार और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में बुरी तरह से फेल हो रहे हैं. गेंदबाजी में वो पहले भी कुछ समय फेल हुए थे, लेकिन बल्लेबाजी में कभी इतना ज्यादा फेल नहीं थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्यों अब इतना ज्यादा फेल हो रहे हैं.

hardik pandya and ravichandran ashwin

hardik pandya and ravichandran ashwin

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में बहुत ही बुरा प्रदर्शन कर रही है. टीम के पास कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं आ पा रहे हैं. खासकर कप्तान हार्दिक पांड्या के फेल होने से फ्रेंचाइजी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है. सवाल ये भी उठ रहा है कि क्यों हार्दिक पांड्या अब बल्ले के साथ पहले की तरह प्रभावी नहीं नजर आ रहे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर रविचंद्रन अश्विन ने अब इसके पीछे का असली कारण बताया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या क्यों हो रहे हैं लगातार फेल 

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ अहम योगदान नहीं दे पा रहे हैं. पांड्या टीम को अच्छी फिनिश देने में नाकाम हो रहे हैं. जिसके कारण ही स्थिति खराब होती जा रही है. जिसके बारे में बोलते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं हार्दिक पांड्या के साथ खेल चुका हूं और उनके बैट में से एक मेरे पास भी है. हार्दिक काफी भारी बल्ले से खेलते हैं. उम्र बढ़ने के साथ हाथ थोड़े धीमे हो जाते हैं. मुझे लगता है कि हार्दिक हार्ड लेंथ गेंदों पर काफी लेट हो रहे हैं, क्योंकि वह भारी बल्ले का इस्तेमाल करते हैं.’ पांड्या एक समय स्पिनरों के खिलाफ पहली ही गेंद से आक्रामक नजर आते थे. हालांकि अब ऐसा बिल्कुल नहीं रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को एक साथ लगे 2 बड़े झटके! मैच विनर खिलाड़ी हो सकते हैं बड़ी सीरीज से बाहर

रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या को दी सलाह 

पूर्व भारतीय रविचंद्रन अश्विन ने अब हार्दिक पांड्या को सलाह देते हुए कहा, ‘उनका बैट स्विंग बहुत खास है, लेकिन पिछले 3-4 मैचों से मैं देख रहा हूं कि उनका बल्ला काफी लेट चल रहा है. शशांक सिंह के खिलाफ भी हार्ड लेंथ पर उनका बल्ला लेट आया, जो चौंकाने वाला था. हो सकता है कि मैं गलत हूं, लेकिन उन्हें इस पर जरूर विचार करना चाहिए.’ आज के दिन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है. जहां पर हार्दिक पांड्या रन बना कर फॉर्म में वापसी करने का पूरा प्रयास करेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ