RR vs DC

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कमबैक के कारण बिगड़ गया इन 3 टीमों का खेल, तेजी से बिगड़ा समीकरण

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला एकतरफा रहा. भले ही मुकाबला 40वें ओवर में खत्म हुआ, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम मुकाबले में भी कभी भी नहीं नजर आई. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद 3 अन्य टीमों का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक सिर्फ 4 टीमों का ही दबदबा नजर आ रहा है. हालांकि पिछले 2 दिनों में दो टीमों ने पलटवार किया है. जिसके कारण ही अब 6 टीमें प्लेऑफ की रेस में दावा ठोक रही हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल बीच में फंसी नजर आ रही है. हालांकि 3 टीमों के लिए दिल्ली की जीत ने रास्ता और मुश्किल कर दिया है. अब टॉप की टीमों तक उनका पहुंचना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में स्थिति लगातार बदलती हुई नजर आ रही है. 

विज्ञापन

दिल्ली की जीत ने बिगाड़ा इन 3 टीमों का खेल 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने नॉकआउट के लिए अपना दावा भी ठोक दिया है. हालांकि इसके कारण फिलहाल जो स्थिति बन रही है. ऐसे में 14 अंक तक पहुंचने वाली टीम का प्लेऑफ में जाना मुश्किल नजर आ रहा है. आईपीएल 2026 में अगर किसी टीम को प्लेऑफ तक जाना है, तो उन्हें कम के कम 16 अंकों तक पहुंचना होगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के लिए बड़ी मुश्किल हो गई है. इन टीमों के लिए एक और हार भी सपना तोड़ने वाली साबित हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ