KL Rahul Delhi Capitals Controversy: आईपीएल 2025 से पहले केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में खरीदा था. तब उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल को दिल्ली की कप्तानी सौंपी जाएगी. लेकिन अक्षर पटेल ने पूरे सीजन कप्तानी की. आईपीएल 2026 से पहले केएल राहुल को लेकर ट्रेड के जरिए फ्रेंचाइजी से बाहर होने की अफवाह सामने आई थी. लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया. ऐसे में क्या राहुल दिल्ली कैपिटल्स में खुश हैं. सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने इस सवाल को उठाया है.
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी का बयान आया सामने
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने केएल राहुल पर बात करते हुए कहा “हर साल, बल्लेबाजी क्रम उनके लिए एक पहेली बना रहता है, खासकर केएल राहुल को किस क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए. मेरा मानना है कि केएल राहुल पारी की शुरुआत करना चाहते हैं. लेकिन दूसरी तरफ, टीम प्रबंधन चाहता है कि वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करें,” बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा. “यह एक लगातार चलने वाला विवाद प्रतीत होता है. उन्हें निश्चित रूप से इस मुद्दे को हल करना होगा. यह स्पष्ट नहीं है कि केएल राहुल डीसी में खुश हैं या नहीं.”
ये भी पढ़ें: शिवम दुबे को ट्रेन जर्नी को लेकर हो रहा था ‘धक-धक’, लेकिन इस एक शख्स के लिए उठाया बड़ा कदम, खुद बताया सच
साल 2022 में आखिरी मैच खेले राहुल
केएल राहुल फिलहाल भारतीय टी-20 टीम से दूर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल मैच में खेला था. वह फिलहाल भारत के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. राहुल आईपीएल 2025 के बाद टी-20 मैच खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. ऐसे में राहुल इस बार किस प्लान के साथ उतरते हैं ये देखने वाली बात होगी.
दिल्ली ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेन डकेट और पथुम निसांका को चुना था, जबकि मिडिल ऑर्डर में नितिश राणा, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.










