Wanindu Hasaranga Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में ही श्रीलंका की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है. आयरलैंड के खिलाफ 8 फरवरी 2026 को उनका पहला मैच हुआ. श्रीलंका ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए शानदार आगाज किया. हालांकि, उनके स्टार गेंदबाज मैच के दौरान चोटिल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने अपने ओवर पूरे किए और टीम के लिए जबरदस्त गेंदबाजी की. यह चोट अब मैच विनर खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है.
वनिंदू हसरंगा को लगी चोट
श्रीलंका ने 163 रनों का लक्ष्य आयरलैंड के सामने रखा. श्रीलंकाई टीम ने स्पिन गेंदबाजों पर मुख्य रूप से फोकस रखा. उन्होंने अनुभवी गेंदबाज वनिंदू हसरंगा को गेंद सौंपी. ओवर के बीच ही अचानक हसरंगा को दर्द महसूस हुआ. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट आई. फिजियो ने आकर चेक किया. चोटिल होने के बावजूद वनिंदू ने पूरा ओवर डाला और आखिरी गेंद पर रॉस अडेयर का विकेट अपने नाम किया.
वनिंदू हसरंगा कुछ ओवर तक मैदान से बाहर रहे और फिर दोबारा गेंदबाजी करने के लिए आए. आयरलैंड को 42 गेंद में 70 रनों की दरकार टी. इसी बीच हसरंगा ने हैरी टेक्टर और कर्टिस कैम्फर का अहम विकेट झटका. इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने 4 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. इसी स्पेल के दम पर श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया. हसरंगा की चोट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के तीसरे दिन डेब्यू करने उतरेगी ये टीम, खेले जाएंगे 3 रोमांचक मुकाबले, जानें डिटेल्स
टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा!
वनिंदू हसरंगा का चोट से पुराना नाता है. वो हर कुछ महीनों में चोटिल हो जाते हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने चोट से ठीक होकर मैदान पर वापसी की थी. दोबारा हैमस्ट्रिंग में उन्हें दर्द महसूस हुआ. इस तरह की चोट अमूमन खिलाड़ियों को 1-2 महीनों तक मैदान से बाहर रखती है. हसरंगा ने चोटिल होने के बावजूद मुश्किल समय में अपने देश के लिए गेंदबाजी की. मैच के बाद जरूर अब वनिंदू की जांच होगी और अगर उनकी चोट गहरी हुई, तो टी20 वर्ल्ड कप से भी उनका पत्ता कट सकता है.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने दिया टीम इंडिया को खास गिफ्ट, घर बुलाई महफिल










