T20 World Cup में पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने दिया टीम इंडिया को खास गिफ्ट, घर बुलाई महफिल

Gautam Gambhir Hosts Dinner: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की. उन्होंने 7 फरवरी को USA को 29 रन से हराया. अब भारत का अगला मैच नई दिल्ली में होने वाला है. इसके पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की महफिल अपने घर बुलाई और उन्हें जीत के बाद खास गिफ्ट दिया.

Gautam Gambhir Hosts Dinner

गंभीर का टीम को खास गिफ्ट

Gautam Gambhir Hosts Dinner: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. उन्होंने USA को 29 रन से हराया. हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरी है और शुरुआत में ही टीम ने कमाल कर दिया है. अब नई दिल्ली में होने वाले अगले मैच से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स को खास गिफ्ट दिया. उन्होंने अपने घर पर प्लेयर्स की महफिल बुलाई और भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दावत दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने रखा स्पेशल डिनर

गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने घर खाने के लिए आमंत्रित किया. एनआई ने वीडियो जारी की, जिसमें गौतम गंभीर अपने घर आए. इसी बीच बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्य भी जमा हुए. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस दावत का हिस्सा बने. बाद में गंभीर ने एक-एक करके सभी खिलाड़ियों का खास डिनर के लिए स्वागत भी किया. बड़े टूर्नामेंट के बीच यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है.

विज्ञापन

आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी शर्त, सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है, जब गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की मेहमान नवाजी की हो. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भी गौतम गंभीर ने पूरे स्क्वाड को अपने घर बुलाया था.

नई दिल्ली में किसके खिलाफ होगा भारत का अगला मैच?

USA को हराने के बाद ब टीम इंडिया का अगला मुकाबला नामीबिया से होने वाला है. मुंबई के बाद अब नई दिल्ली में भारतीय टीम खेलती हुई नजर आएगी. 12 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे इस मैच का आयोजन होगा. बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पिछला मैच नहीं खेला था और अब सभी को उम्मीद है कि इस तेज गेंदबाज की टीम में वापसी होगी. भारत जीत के साथ आ रहा है. ऐसे में ज्यादा बदलावों की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ