T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है. टूर्नामेंट को शुरू हुए महज 2 दिन का समय ही हुआ है और अब तक खेले गए 6 मैचों में कमाल के मुकाबले देखने को मिले. ऐसे में अब टूर्नामेंट के तीसरे दिन हर किसी की नजरें रहेंगी. तीसरे दिन के खेल में एक टीम टी20 विश्व कप में अपना डेब्यू करने के लिए उतरेगी. 9 फरवरी को ग्रप ए का कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा. ग्रुप बी, सी और डी की टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए मैच खेलने के लिए उतरेंगी. आइए आपको भी बताते हैं तीसरे दिन कौन-कौन से मुकाबले खेले जाएंगे.
It's World Cup Time⏳#TheProteas Men’s ICC T20 World Cup campaign kicks off on 9 February 2026 against Canada 🇿🇦🏆
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 8, 2026
The journey to glory awaits as it’s almost time for the battle to begin! 🔥#Unbreakable pic.twitter.com/HDG0NacqTy
टी20 विश्व कप में डेब्यू करने उतरेगी इटली
इस बार के टी20 विश्व कप में इटली की टीम पहली बार खेलने के लिए उतरेगी. टीम के लिए ये पहली टी20 विश्व कप होगा. टीम के कप्तान वेन मैडसेन को अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इटली के सामने चुनौती पेश करेगी स्कॉटलैंड की टीम जो कि अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी है. स्कॉटलैंड इस मैच में जीत का खाता खोलना चाहेगी. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर सुबह 11 बजे से खेला जाएगा.
जिम्बाब्वे के सामने उतरेगा ओमान
9 फरवरी को ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और ओमान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. इन दोनों ही टीमों के लिए ये इस टी20 विश्व कप का पहला मैच होगा. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम काफी मजबूत दिख रही है तो वहीं ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह भी टीम को नई बुलंदियों पर ले जाना चाहेंगे.
साउथ अफ्रीका करने उतरेगी आगाज
साउथ अफ्रीका की टीम इस टी20 विश्व कप का अपना पहला मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेलने उतरेगी. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत के शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं कनाडा भी बाकी एसोसिएट टीमों की तरह ही प्रदर्शन करना चाहेगी. ये मुकाबले शाम 7 बजे शे शुरू होगा.









