LSG vs GT: अपने ही घर में गुजरात से हारे लखनऊ के नवाब, जीटी के धुरंधरों ने ऐसे बजाई बैंड

LSG vs GT: 12 अप्रैल को डबल हेडर में खेले गए पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. एलएसजी को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में एलएसजी के बल्लेबाजी विभाग ने निराश किया. कोई भी बल्लेबाज लखनऊ की ओर से अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका.

Cricket News - 2026-04-12T190116.264

LSG vs GT: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 19 लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को जीटी ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. अपने ही घर में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में लखनऊ ने खराब बल्लेबाजी की थी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. गुजरात की ओर से शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली और जीत के हीरो बने.

विज्ञापन

लखनऊ की खराब बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लखनऊ स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने में विफल हो गई. एलएसजी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर जैसे तैसे 164 रन ही लगा पाई. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा रन बनाए.

विज्ञापन

उनके बल्ले से 21 गेंदों में 30 रन निकले. इसके अलावा मिचेल मार्श 11, आयुष बदोनी 9, निकोलस पूरन 19 अब्दुल समद 18, मुकुल चौधरी ने 18 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत से इस मैच में खासा उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने भी खराब बल्लेबाजी की और टीम के लिए केवल 11 गेंदों में 18 रन ही जोड़ पाए. आखिरी में मोहम्मद शमी ने 5 गेंदों में 12 रन बनाए थे.

गुजरात ने शानदार गेंदबाजी की और लखनऊ की बल्लेबाजी पर लगाम लगाकर रखा. जीटी की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि अशोक शर्मा को भी 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

जीटी ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

गुजरात को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 14 गेंदों में 15 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए थे. इसके बाद शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और 40 गेंदों में 56 रन बनाए. उनका साथ जोस बटलर ने दिया. उन्होंने भी 37 गेंदों में 11 चौके की मदद से 60 रनों की पारी खेली. जीटी ने शानदार बल्लेबाजी के दमपर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गुजरात ने 18.4 ओवर में ही मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ