IPL 2026: जो रोहित-विराट नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, हासिल किया ये अद्भुत कीर्तिमान

IPL 2026: शुभमन गिल ने लखनऊ के खिलाफ मैच में 25 रन बनाते ही इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने एक ऐसा काम कर दिखाया है जो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं कर पाए थे. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस कमाल के बारे में.

jacket (66)

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए. गिल आईपीएल के इतिहास में 4 हजार रन पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड तोड़ा है. बल्लेबाजी करने के लिए उतरे शुभमन गिल ने इस मैच में 25 रन बनाते ही ये मुकाम हासिल किया.

विज्ञापन

4 हजार रन बनाने वाले 19वें खिलाड़ी

आईपीएल में 4 हजार रन पूरा करने वाले शुभमन गिल 19वें खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने इसके लिए 118 पारियों में बल्लेबाजी की है. गिल आईपीएल के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं जो कि 40 की औसत से रन बना रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 139.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक तो वहीं 27 अर्धशतक निकले हैं. साल 2018 में उन्होंने कोलकाता के लिए अपना डेब्यू किया था और टीम के लिए 4 सीजन खेलने के बाद वो गुजरात का हिस्सा बने थे. हार्दिक के टीम छोड़ने के बाद उन्हें कप्तान बना दिया गया. पिछले सीजन में उन्होंने 50 की औसत से 650 रन बनाए थे.

विज्ञापन

फॉर्म में हुई शुभमन गिल की वापसी

शुभमन गिल बीते काफी लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में अपनी फॉर्म तलाश रहे थे. आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी उनका बल्ला नहीं चल पाया था लेकिन अब वो फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार 70 रनों की पारी खेली थी तो वहीं इससे पहले पंजाब के खिलाफ मैच में 39 रन बनाए थे. लखनऊ के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए भी उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा है. गुजरात की टीम के लिए कप्तान गिल का फॉर्म सबसे अहम है और अगर उनका बल्ला इसी तरह से गरजता रहता है तो टीम के लिए टीम हासिल करना मुश्किल नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ