---विज्ञापन---

क्रिकेट

मुंबई में स्ट्रीट फूड के दीवाने हुए अमेरिकी क्रिकेटर्स, T20 World Cup से पहले जुबान पर चढ़ा पानी पुरी का स्वाद

USA Cricket Team Enjoy Pani puri In Mumbai: अमेरिकी क्रिकेटर्स इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं, यहां आकर स्ट्रीट फूड का लुत्फ न उठाया तो क्या किया. उन्होंने मुंबई में जमकर पानी पूरी खाई.

Author Edited By : Shariqul Hoda
Updated: Feb 4, 2026 13:03
USA Cricketers Pani Puri

USA Team Cricketers Pani puri Viral Video: अमेरिका के क्रिकेटर्स को इंडिया के फेमस स्ट्रीट फूड पानी पूरी का लुत्फ उठाते देखा गया. दरअसल उन्होंने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ए के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच के बाद इसका आनंद लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में कुछ यूएस खिलाड़ियों को मुंबई के एक स्टॉल से पानी पूरी खाते देखा गया.

पानी पूरी उल्फत की वजह

चूंकि अमेरिका की टीम में ज्यादातर भारतीय मूल के क्रिकेटर्स हैं, उन्होंने इस फेमस इंडियन स्ट्रीट फूड को खाते वक्त नॉस्टैल्जिया फील किया होगा. इन में से खिलाड़ी तो पहले भारत की जर्सी में अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके हैं. मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के मोनांक पटेल को यूएसए टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा 8 और खिलाड़ी इंडियन ऑरिजिन के हैं, जिनके नाम हैं-सौरभ नेत्रवल्कर, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार, शुभम रंजाने, जैसी सिंह, नास्तुश केंजिगे, संजय कृष्णमूर्ति और सैतेजा मुक्कामाला.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

---विज्ञापन---

वार्म-अप में दिखाई ताकत

अमेरिकी टीम ग्लोबल टूर्नामेंट से पहले वार्म-अप में मजबूत भारत ए टीम का सामना करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, और 238 का मुश्किल लक्ष्य पीछा करते हुए हार का अंतर सिर्फ 38 रन तक सीमित रखा. एंद्रिस गौस ने 44 रनों के साथ सबसे अधिक स्कोर किया, जबकि संजय कृष्णमूर्ति ने 18 गेंदों में 41 रन ठोंके.

भारत के ग्रुप में अमेरिका

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका को ग्रुप ए में रखा गया है. उनका मुकाबला भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया से मुकाबला होगा. वो 7 फरवरी को मुंबई में भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.
यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

T20 World Cup 2026 में अमेरिका का शेड्यूल (ग्रुप-ए)

तारीखमैचवेन्यू
7 फरवरी 2026अमेरिका बनाम भारतवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
10 फरवरी 2026अमेरिका बनाम पाकिस्तासिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो
13 फरवरी 2026अमेरिका बनाम नीदरलैंडएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
15 फरवरी 2026अमेरिका बनाम नामीबियाएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

अमेरिका की पूरी टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप-कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

First published on: Feb 04, 2026 01:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.