T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन किया और सभी 4 मैचों में जीत हासिल कर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की. सुपर 8 के पहले ही मैच में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया की बल्लेबाजी अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई और कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया. टीम के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी इन दिनों टीम के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. ऐसे में एक भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया को एक सुझाव दिया है.
VIRENDER SEHWAG ON ABHISHEK SHARMA 🚨
🎙️: If I were there, I would have given Abhishek a break and tried Sanju Samson instead. This is the only match where you can try, because if India lose this game, then they are out. (Cricbuzz) pic.twitter.com/0z6bouKMwM---विज्ञापन---— Rakeshcricket (@Rcm494) February 26, 2026
अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर करो
टीम इंडिया दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी सलाह दी है. उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए अभिषेक शर्मा को इस मैच से ब्रेक देने की सलाह दी है. वो कहते हैं, “अगर मैं होता तो अभिषेक शर्मा को एक ब्रेक देता. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका देता. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच इस ट्रायल के लिए आखिरी मौका होगा. अगर ये मैच हार गए तो आखिरी मैच में किसी को भी खिला लेना. इसलिए इस मैच में फॉर्म में चल रहे 11 खिलाड़ियों को मैदान में उतारो.”
अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में वो बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं तो वहीं एक मैच में उन्होंने 15 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ संजू को अब तक केवल एक ही मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए 22 रनों की पारी खेली थी.
बल्लेबाजी ऑर्डर में भी बदलाव होना चाहिए
इसी के साथ वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करने की सलाह दी है. सहवाग के मुताबिक “सूर्यकुमार यादव को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना होगा तो वहीं तिलक वर्मा नंबर 4 पर आएं. ऐसे में लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन के हिसाब से बल्लेबाजों को उतारना होगा और खुलकर बल्लेबाजी करनी होगी. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया दबाव में खेल रही है और बल्लेबाजों को आउट होने का डर है.”
ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, 3 विकेट लेते ही एलीट ग्रुप में मिलेगी जगह










