T20 World Cup 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, 3 विकेट लेते ही एलीट ग्रुप में मिलेगी जगह

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इतिहास रचने उतरेंगे. वो इस मैच में अगर 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो एक एलीट लिस्ट में जगह बना लेंगे. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनके प्रदर्शन पर भी हर किसी की नजर टिकी रहेंगी. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) - 2026-02-26T143134.549

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर 8 में अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. इस मैच में जीत हासिल करना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा. इस मैच में हार टीम इंडिया का खिताबी जीत का सपना चकनाचूर कर सकता है. ऐसे में हर खिलाड़ी का प्रदर्शन इस मैच की दिशा और दशा तय करेगा. टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इतिहास रचने के बेहद करीब खड़े हैं. इस मैच में अगर वो महज 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो एलीट लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ इतिहास रचेंगे बुमराह

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह अगर 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल करियर में 500 विकेट पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो भारत के 8वें गेंदबाज बनेंगे. अभी तक खेले 232 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 497 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 20.56 का रहा है. वो 18 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं. टेस्ट में वो 234 विकेट हासिल कर चुके हैं तो वहीं वनडे में उन्होंने 88 पारियों में 149 विकेट चटकाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 88 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 114 विकेट अपने नाम किए हैं. 

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च किए हैं और 3 विकेट हासिल किए थे. टूर्नामेंट में अभी तक खेले 4 मैचों में वो 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने पिछले मैच में आर अश्विन को पीछा छोड़ा और टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अब उनके नाम 33 विकेट हो चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ