T20 WC 2026: सुपर 8 के अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है. साउथ अफ्रीका के लिए ये इस टूर्नामेंट की लगातार छठी जीत रही. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है. वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई लेकिन जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी ने टीम को संभाला. दोनों की साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 176 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 23 गेंदे रहते ही जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.
Aiden Markram's dominant knock of 82* powered South Africa to a big win over the West Indies👊
He wins the @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/7sIwZ3AL3T pic.twitter.com/c49fODQP4H---विज्ञापन---— ICC (@ICC) February 26, 2026
शेफर्ड और होल्डर की पारियां हुई बेकार
वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए थे. इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी ने टीम की पारी को संभाला. होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली तो वहीं शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली. शेफर्ड नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. अहमदाबाद की पिच पर अगर टीम के और बल्लेबाज भी चलते तो बड़ा स्कोर खड़ा हो सकता था.
साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीता मैच
साउथ अफ्रीका की टीम को 177 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई भी परेशानी नहीं हुई. टीम ने केवल 1 विकेट खोकर जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज एडम मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत दिलाई. 8 ओवर के बाद टीम ने 96 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. डिकॉक ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए तो वहीं मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रनों की आतिशी पारी खेली. रिकल्टन के साथ वो अंत तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. रिकल्टन ने इस मैच में 28 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए.
ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: संजू सैमसन IN, रिंकू सिंह OUT, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में होंगे 2 बड़े बदलाव!










