इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर बेन डकेट और जैकेब बेथेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह पहला ओवर कर रहे हैं. भारत को पहले विकेट की तलाश है.
IND vs ENG 1st ODI Today Cricket Match Live Score: टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच वनडे सीरीज की बारी है. सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें सीरीज में लीड लेने की कोशिश करेंगी. इसी के साथ सभी फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर रहेंगी. सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल को वहीं इंग्लैंड हैरी ब्रूक की कप्तानी में उतरेगी. ऐसे में ये सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. टीम इंडिया के इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं.
India vs England 1st ODI: कब और कहां देखें लाइव मैच स्ट्रीमिंग?
इस सीरीज को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर होने जा रही है. टीवी पर मैच को लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स के चैनल का रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर मैच को देखने के लिए फैंस को जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.
India vs ENG 1st ODI Match: प्लेइंग 11
इंग्लैंड – जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद
भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
IND vs ENG 1st ODI Cricket Match: वेदर और पिच रिपोर्ट
एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए बराबरी की रहती है. इस पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों का काफी मदद मिलती है और टॉस जीतने के बाद कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 28 मैच जीते हैं तो वहीं रन चेज करते हुए टीमों ने 31 मैच जीते हैं.
मैच के दिन बर्मिंघम में मौसम साफ रहने वाला है. बारिश की संभावना काफी कम है तो ऐसे में फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा पाएंगे. अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं.
IND vs England 1st ODI: हेड टू हेड
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में अब तक 110 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया हुआ है. टीम इंडिया ने 61 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
ये मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. खास बात ये है कि इंग्लैंड ने इस मैदान पर अपने आखिरी 7 मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये बड़ा चैलेंज होने वाला है.
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड के कप्तान ने हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया इस मैच में रन चेज करती हुई नजर आने वाली है.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में अब तक 110 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया हुआ है. टीम इंडिया ने 61 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
इंग्लैंड - जेकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद
भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह









