---विज्ञापन---

चीन में बाढ़ का फायदा उठाकर 900 से ज्यादा सांप ‘फरार’, कोबरा ने बढ़ाई दहशत; आखिर कहां से आए इतने नाग?

China Floods: प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से बाढ़ वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है. इस बीच, सांप के काटने से एक महिला की मौत की भी खबर है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल और गहरा गया है.

---विज्ञापन---

चीन के गुआंग्शी प्रांत में आए बाढ़ ने लोगों के सामने एक नई और गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इस बीच नागरिकों के लिए पानी में तैरते सैकड़ों सांप भी दहशत का कारण बन गए हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि गुआंग्शी के बाढ़ में हर जगह सांप ही सांप नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि 900 से अधिक सांप आजाद हो गए हैं, जिनमें किंग कोबरा जैसे कई खतरनाक और जहरीले सांप भी शामिल है.

कहां से आए इतनी बड़ी संख्या में सांप?


प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से बाढ़ वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है. इस बीच, सांप के काटने से एक महिला की मौत की भी खबर है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल और गहरा गया है. चीनी मीडिया के अनुसार, गुआंग्शी क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान कई स्नेक फार्म पानी में डूब गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में सांप आसपास के इलाकों में फैल गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ₹13.15 लाख करोड़ के कर्जदार ‘भिखमंगे’ पाकिस्तान को कौन-कौन देता लोन और क्यों पड़ती इतने पैसे की जरूरत? 5 पॉइंट में जानें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांपों को बाढ़ के पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है. कई जगह लोग घुटनों और कमर तक भरे पानी में उतरकर सांपों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जबकि राहत दल लगातार उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़ने के अभियान में जुटे हैं. इस बीच एक महिला को सांप ने काट लिया था, बाढ़ के कारण सड़कें बंद होने से उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच को बना दिया ‘हनीमून सुइट’! गुलाब, गुब्बारे और I LOVE YOU; अब रेलवे ने लिया एक्शन

3 करोड़ सांपों का कारोबार


आपको बता दें कि गुआंग्शी में बड़े स्तर पर सांप पालन किया जाता है. यहां करीब 30 मिलियन सांपों का पालन किया जाता है. इन सांपों के इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं, चमड़े के उत्पादों और मांस के लिए किया जाता है. क्षेत्रीय प्रशासन ने बुधवार को जारी बयान में स्वीकार किया कि कई गांवों में बाढ़ का पानी भरने के बाद विभिन्न जल क्षेत्रों में सांप दिखाई दिए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं. बाढ़ के चलते करीब 1.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए 8,000 से अधिक कर्मियों और लगभग 5,700 नौकाओं को लगाया गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 03:23 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola