CSK से हेड कोच की विदाई के बाद MS Dhoni को मिली बड़ी जिम्मेदारी! लंदन से करेंगे टीम की फ्यूचर प्लानिंग?

MS Dhoni: स्टीफन फ्लेमिंग अब चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच नहीं हैं. CSK नए कोच की तलाश में है. हेड कोच ढूंढने में एमएस धोनी का बड़ा किरदार रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें CSK ने अहम जिम्मेदारी सौंप दी है.

ms dhoni

धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी! (Image: AI Generated)

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में ऐलान किया कि उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला कर लिया है. पिछले 18 साल से फ्लेमिंग सुपर किंग्स फैमिली का हिस्सा थे लेकिन अब उनका यह सफर खत्म हो गया है. फ्लेमिंग के हेड कोच पद से हटने के बाद सभी की नजर इस बात पर है कि CSK टीम का अगला ‘गुरु’ कौन होगा. एमएस धोनी को अब एक नई जिम्मेदारी मिल गई है. उनका नया हेड कोच चुनने में अहम किरदार रहने वाला है.

विज्ञापन

एमएस धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी CSK में आगे जाकर अहम किरदार निभा सकते हैं लेकिन अभी यह पता नहीं है कि उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेला है या नहीं. बताया जा रहा है कि CSK की नजर किसी भारतीय कोच पर हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी अभी यूनाइटेड किंगडम में हैं और वो नया कोच ढूंढने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. बहुत ज्यादा संभावना है कि वह ‘द हंड्रेड’ के दौरान इस सिलसिले में कुछ लोगों से मिलें. धोनी यहां से CSK की फ्यूचर प्लानिंग शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20I वाला टाइम भूल जाइए… बदल गया ENG vs IND पहले वनडे का समय, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई पर क्या बोले CSK के CEO?

स्टीफन फ्लेमिंग का CSK को अलविदा कहना कई फैंस को हैरान कर गया. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फ्लेमिंग की CSK की विदाई पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारे (मैनेजमेंट और स्टीफन फ्लेमिंग) बीच बातचीत हुई थी और हमने इस सीजन के बारे में बात की. इसके बाद हमने साथ मिलकर फैसला किया कि अलग हो जाना चाहिए.’

विज्ञापन

नए कोच की तलाश में CSK!

काशी विश्वनाथन ने यह भी बताया कि जल्द ही मैनेजमेंट CSK के नए हेड कोच की तलाश शुरू करेगी. उन्होंने कहा, ‘हमने यह प्रक्रिया अभी पूरी की है और अब हम नए विकल्पों की तलाश शुरू करेंगे. हमने अभी तक कोई एक नाम नहीं सोचा है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ