---विज्ञापन---

भारत का ये गांव पूरी दुनिया में बना मिसाल, ₹5 चॉकलेट के लिए भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन; कैशलेस है पूरा विलेज

पांच रुपये की चॉकलेट खरीदने से लेकर पांच हजार रुपये के राशन की खरीदारी तक, हर लेन-देन बिना नकद नोटों के होने लगा. अब इब्राहिमपुर गांव सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कैशलेस पेमेंट के लिए एक मिसाल बन गया है.

---विज्ञापन---

भारत को कैशलेस बनाने के अभियान में सरकार तेजी से कदम उठा रही है. भारत दुनिया का ऐसा देश बनने की ओर अग्रसर है, जहां आने वाले वर्षों में कैश लेकर घूमने की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी. अक्सर जब कभी डिजिटल इंडिया की बात होती है तो जेहन में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगर आते हैं, जहां के लोग यूपीआई से लेन-देन करते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसा भी गांव है, जो पूरी तरह कैशलेस हो चुका है, वो भी आज से नहीं बल्कि 10 साल पहले ही.

कैसे और कब बदली गांव की तस्वीर?


जी हां, हम बात कर रहे हैं तेलंगाना के एक छोटे से गांव इब्राहिमपुर की, जो साल 2016 में ही कैशलेस बन गया था, जब देश के अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट के तौर-तरीकों से भी अनजान थे. उस समय सिद्दीपेट जिले का यह गांव पूरी तरह कैशलेस बन चुका था. दरअसल, 2016 में हुई अचानक नोटबंदी के बाद पूरे देश में बैंकों और एटीएम के बाहर कैश निकालने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं और आम जनता कैश की किल्लत से जूझ रही थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक ऐसी महिला जिसने ठुकरा दिया 1.1 मिलियन डॉलर का ऑफर, जानिए क्यों आइंस्टीन से की जाती है तुलना?

बुजुर्ग भी करते हैं डिजिटल पेमेंट


नोटबंदी के मुश्किल हालात में इब्राहिमपुर की प्रशासन और ग्रामीणों ने अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया. कैश की समस्या से जूझने की बजाय गांव वालों ने पूरे लेन-देन के तरीके को ही डिजिटल बना देने की ठानी और यही फैसला आगे चलकर पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया. इब्राहिमपुर की इस कामयाबी की सबसे खास बात यह रही कि सिर्फ युवा ही नहीं, गांव के बुजुर्गों को भी डिजिटल लेन-देन की ट्रेनिंग दी गई, जो पहले बैंक जाने से भी हिचकिचाते थे.

---विज्ञापन---

भारत का ये गांव पूरी दुनिया में बना मिसाल


आपको जानकर हैरानी होगी कि कैशलेस गांव बनने के लिए स्थानीय नागरिकों को डेबिट कार्ड बांटे गए, दुकानों पर स्वाइप मशीनें लगाई गईं और नकदी जमा करने या निकालने के लिए माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई. नतीजा यह हुआ कि पांच रुपये की चॉकलेट खरीदने से लेकर पांच हजार रुपये के राशन की खरीदारी तक, हर लेन-देन बिना नकद नोटों के होने लगा. अब इब्राहिमपुर गांव सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कैशलेस पेमेंट के लिए एक मिसाल बन गया है.

यह भी पढ़ें: अब जल्द ही निपटेंगे SC के 800 सबसे पुराने लंबित मामले, CJI सूर्यकांत ने बनाई चार स्पेशल बेंच

---विज्ञापन---

First published on: Jul 13, 2026 09:42 AM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola