ट्रेन के AC कोच को बना दिया ‘हनीमून सुइट’! गुलाब, गुब्बारे और I LOVE YOU; अब रेलवे ने लिया एक्शन
भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कपल ने फर्स्ट एसी के कूपे को किसी हनीमून सुइट की तरह सजा रखा है. फिलहाल भारतीय रेलवे ने ये वीडियो सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की है.
Edited By : Versha Singh|Updated: Jul 9, 2026 08:06
Share :
फोटो- वायरल वीडियो
---विज्ञापन---
इंडियन रेलवे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जिसमें आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन के 1AC कोच के एक केबिन को फूलों, गुब्बारों और लाइटों से सजाया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. एक यात्री ने ट्रेन के फर्स्ट एसी कोट को किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट की तरह सजा दिया था. फर्स्ट एसी कोच से ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई और लोगों ने भारतीय रेलवे पर भी सवाल उठाए. वहीं, अब इस मामले में भारतीय रेलवे ने एक्शन लिया है.
हनीमून सुइट जैसा सजा रखा था एसी कोच
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से 7 जुलाई को ट्रेन का ये वीडियो शेयर किया गया था और ये वीडियो ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के अंदर का है. आप देख सकते हैं कि 30 सेकेंड के इस वीडियो में फर्स्ट एसी का एक केबिन दिखाई दे रहा है, जिसका दरवाजा खुला हुआ है और वहां पर्दे की जगह पर दिल के आकार जैसी गुलाबी रंग की झालरें लटकी हुई हैं. अंदर का नजारा भी किसी रोमांटिक सुइट से कम नहीं दिखाई दे रहा है. कैबिन के फर्श पर गुलाब की पत्तियां बिछाई गई हैं और केबिन की छत पर गुब्बारे लगाए गए हैं. इतना ही नहीं सीट पर बिछी सफेद चादर पर भी गुलाब की पत्तियों से एक बड़ा सा दिल बनाया गया है. केबिन की खिड़की के शीशे पर ‘I LOVE YOU’ का मैसेज भी लिखा गया है.
---विज्ञापन---
A First AC coach has reportedly been decorated with a "honeymoon-style" setup.
फर्स्ट एसी कोच में बिना किसी अनुमति के इस तरह से सजावट कराने के लिए भारतीय रेलवे ने सख्त एक्शन लिया है. रेलवे के अनुसार, डेकोरेटर का प्रतिनिधि जालना स्टेशन से कोच में चढ़ा और कूपे को सजाया. जो रेलवे के नियमों के सख्त खिलाफ था. मामले में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही विभागीय जांच भी शुरू हो गई है.
---विज्ञापन---
भारतीय रेलवे ने जारी किया बयान
इंडियन रेलवे ने इस वायरल वीडियो पर बयान जारी किया है, जिसमें रेलवे के फर्स्ट AC केबिन को गुब्बारों और फूलों से सजाया हुआ दिखाया गया है.
बयान में कहा गया है, ‘6/7/26 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक जोड़े ने अपने फर्स्ट AC कूपे को सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर को हायर किया था. जालना स्टेशन पर डेकोरेटर का कोच में घुसना बिना इजाजत के था और इसे एक गंभीर चूक माना जा रहा है. संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, ट्रेन में बिना इजाजत घुसने, बिना टिकट यात्रा करने और अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने (trespassing) के लिए रेलवे एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के तहत डेकोरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.’
---विज्ञापन---
Indian Railways issues a statement on the viral video purportedly showing an Indian Railways First AC cabin heavily decorated with balloons and flowers.
It says, "A couple travelling in Train No 11002 Nandigram Express on 6/7/26 had privately engaged a decorator online to…