ENG vs IND: रोहित-विराट IN, ईशान किशन OUT... पहले ODI में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

Team India Possible Playing 11: भारतीय टीम T20I सीरीज के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है. एजबेस्टन में पहला वनडे मैच होने वाला है. आइए इस मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

team india

भारत की संभावित प्लेइंग 11! (Image: AI Generated)

Team India Possible Playing 11: इंग्लैंड और भारत के बीच पहला वनडे मैच एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया की जर्सी में वापसी होने जा रही है. रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिरी बार खेले थे, वहीं विराट कोहली का टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ था. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कई सवाल हैं. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

विज्ञापन

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल नंबर 3 पर खेलते नजर आए थे. हालांकि, अब कोहली की वापसी के बाद शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. विराट नंबर 3, श्रेयस अय्यर नंबर 4 और केएल राहुल नंबर 5 पर खेल सकते हैं. हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को लोअर ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर होगा. पटेल नंबर 7 पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार के रूप में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. ईशान किशन ने पिछली ODI सीरीज में शतक जड़ा था, लेकिन प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनना मुश्किल है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

कब शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई यानी आज स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा. भारत और इंग्लैंड में टाइम जोन का फर्क है. इसी वजह से भारत में यह मैच दोपहर 3:30 बजे से लाइव प्रसारित होगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ