IND vs ENG
विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें ENG vs IND पहला वनडे मैच? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल

ENG vs IND 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच एजबेस्टन में होने जा रहा है. इस मैच में रोहित-विराट पर फैंस की नजर होगी और जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं.

ENG vs IND 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई यानी आज से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी वापसी करने वाले हैं. तीनों 968 दिन बाद एक साथ वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड ने भारत को T20I सीरीज में हरा दिया था और अब वनडे सीरीज में अब टीम इंडिया उनसे बदला लेना चाहेगी. इस मैच को फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. इन दोनों के लिए कहीं न कहीं पैसे खर्च करने होते हैं. फ्री में भी यह मैच देखने का एक तरीका है.

फ्री में कैसे देखें ENG vs IND मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए टीवी का रिचार्ज या फिर जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना बहुत जरुरी है. हालांकि, अगर आपके पास फ्री डिश है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिना एक भी पैसा खर्च किए मैच देख सकते हैं. इंग्लैंड और हिंदी, दोनों भाषाओं में डीडी स्पोर्ट्स की कमेंट्री का आनंद भी लिया जा सकता है. उम्मीद है कि टीम इंडिया बड़े अंतर से इंग्लैंड को पहले वनडे में हराएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ