ENG vs IND 1st ODI Pitch Report: एजबेस्टन में बल्लेबाज काटेंगे गदर या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, जानें पिच रिपोर्ट

ENG vs IND 1st ODI Pitch Report: इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा. टीम इंडिया टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पहले मैच की पिच रिपोर्ट किस प्रकार होगी.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND 1st ODI Pitch Report: 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब बारी वनडे सीरीज की है. भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज एजबेस्टन बर्मिंघम के मैदान पर 14 जुलाई को होने जा रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी तो वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में दमदार वापसी करना चाहेगी. एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे की पिच किस प्रकार होगी, इसके ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई है.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा ENG vs IND 1st ODI?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच का पहला वनडे मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

ENG vs IND 1st ODI एजबेस्टन रिपोर्ट?

एजबेस्टन की पिच को संतुलित माना जाता है, जो कि गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों को भी पूरा मौका देती है. पारी की शुरुआत में गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलती है तो वहीं बाद में बल्लेबाज रन भी बना पाते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतने के बाद कप्तान गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद करते हैं. रिकॉर्ड की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने 28 मैच जीते हैं तो वहीं रन चेज में टीमों ने 31 मैच जीते हैं.

ENG vs IND 1st ODI में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बर्मिंघम में 14 जुलाई को मैच होने वाला है. इस दिन मौसम भी अच्छा रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के अनुसार बारिश की संभावना बेहद ही कम है लेकिन हवाएं चलती रहेंगी. अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ