IND VS ENG Highlights: भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

India vs England: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर खेला गया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया और 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

IND vs ENG Image Credit/X

IND vs ENG Image Credit/X

IND vs ENG: टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच वनडे सीरीज की बारी है. सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर 14 जुलाई को खेला गया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया. भारत ने 6 विकेट से बाजी मारी.

विज्ञापन

भारत ने जीता मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लैंड ने 47.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 76 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा लियाम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया था. वहीं, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 45 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से रोहित शर्मा 21 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और 75 गेंदों में 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. श्रेयस अय्यर के बल्ले से 35 रन निकले थे. वहीं, अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने 63 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी नाबाद 52 गेंदों में 57 रन बनाए थे. इस तरह भारत ने 45.2 ओवर में 262 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 9.5 ओवर में 62 रन खर्च कर 45 विकेट लिए.

India vs ENG 1st ODI Match: प्लेइंग 11

इंग्लैंड – जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद

विज्ञापन

भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

इस मैच के बाद कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में अब तक 111 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया हुआ है. टीम इंडिया ने 62 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी छोटी बड़ी अपडेट्स…

LIVE UPDATES

IND vs ENG: भारत ने जीता मैच

भारत ने पहला वनडे मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है. टीम की ओर से शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मैच को भारत के नाम कर दिया.

IND vs ENG: अक्षर पटेल ने ठोका धांसू अर्धशतक, भारत जीत के करीब

अक्षर पटेल ने अर्धशतक जमा दिया है. वह 40 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 48 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 235/4 है.

IND vs ENG: अक्षर और सुंदर की अर्धशतकीय साझेदारी

अक्षर और सुंदर ने मिलकर 52 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी कर ली है. भारत का स्कोर 200 के पार भी हो गया है. 36.5 ओवर में भारत का स्कोर 210/4 है. भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ रही है.

IND vs ENG: अक्षर और सुंदर से उम्मीदें

क्रीज पर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. अक्षर 10 और सुंदर 22 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/4 है.

IND vs ENG: केएल राहुल हुए आउट, इंग्लैंड को मिली चौथी सफलता

केएल राहुल के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है. वह 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए. जोश टंग ने उन्हें चलता किया. क्रीज पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 27.5 ओवर में भारत का स्कोर 160/4 है.

IND vs ENG: भारत को लगा तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर हुए रन आउट

भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है. उन्हें हैरी ब्रूक ने रन आउट किया. अय्यर 53 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत का स्कोर 27.1 ओवर में 158/3 है.

IND vs ENG: रिटायर्ड हर्ट हुए गिल

शुभमन गिल रिटार्यड हर्ट हो गए हैं. वह 75 गेंदों में 80 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े. गिल के पैर में खिंचाव आ गया है. बल्लेबाजी के दौरान भी वह तकलीफ में दिख रहे थे. वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर उतर चुके हैं.

IND vs ENG: इंग्लैंड तीसरे विकेट की तलाश में

इंग्लैंड तीसरे विकेट की तलाश में है. रोहित और कोहली के आउट होने के बाद अय्यर और गिल ने मोर्चा संभाल लिया है. 25.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/2 है. गिल 80 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अय्यर के बल्ले से अब तक 34 रन निकले हैं.

IND vs ENG: 23 ओवर का खेल हुआ खत्म

23 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना चुकी है. गिल 69 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि अय्यर 31 रनों पर खेल रहे हैं. इंग्लैंड को तीसरे विकेट की तलाश है.

IND vs ENG: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, भारत की शानदार वापसी

शुभमन गिल ने 51 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. इसके अलावा गिल और श्रेयस अय्यर के बीच 70 गेंदों में 50 रनों की भी साझेदारी हो गई है. भारत का स्कोर 20 ओवर में 110/2 है.

IND vs ENG: अय्यर और गिल क्रीज पर जमे

शुरुआती 2 विकेट गिरने के बाद अय्यर और गिल क्रीज पर जम चुके हैं. गिल 33 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अय्यर 26 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 14.3 ओवर के बाद 76/2 है.

IND vs ENG: विराट कोहली हुए आउट, इंग्लैंड को मिली दूसरी सफलता

विराट कोहली आउट हो गए हैं. उन्होंने 6 गेंदों में 5 रन बनाए. जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट किया. 8.3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 48/2 है. क्रीज पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

IND vs ENG: भारत को लगा पहला झटका, आउट हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा सैम करन की गेंद पर आउट हो गए हैं. उन्होंने 21 गेंदों में 6 रन बनाए. भारतीय टीम का स्कोर 7.4 ओवर के बाद 43/1 है. क्रीज पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

IND vs ENG: रोहित और गिल शानदार लय में

अब तक 7 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर 43 रन बना चुकी है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल अब तक अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

IND vs ENG: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म

5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 22 रन बना चुकी है. इंग्लैंड पहले विकेट की तलाश में है. लेकिन अब तक गिल और रोहित शर्मा ने कोई मौका नहीं दिया है.

IND vs ENG: क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल

भारतीय टीम 259 रनों का पीछा करने के लिए उतर चुकी है. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल उतर चुके हैं. पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं.

IND vs ENG: थोड़ी देर में शुरू होगी भारत की बल्लेबाजी

भारतीय टीम की बल्लेबाजी इनिंग्स ब्रेक के बाद शुरू होगी, तब तक के लिए बने रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ.

IND vs ENG: 258 रनों पर सिमटी इंग्लैंड

आदिल रशीद पवेलियन लौट गए हैं. इंग्लैंड को 9वां झटका लगा है. उन्होंने 5 गेंदों में 1 रन बनाया. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम को 10वां झटका भी जोश टंग के रूप में लगा. वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. जो रूट ने 76 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली. इंग्लैंड ने 47.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए हैं. भारत को जीत के लिए 259 रन बनाने होंगे.

IND vs ENG: इंग्लैंड ने छुआ 250 का आंकड़ा, लगा आठवां झटका

46 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना दिए हैं. जो रूट 72 गेंदों में 69 रन बनाकर खेल रहे हैं, ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर 6 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs ENG: डॉसन की शानदार पारी का अंत, इंग्लैंड को लगा सातवां झटका

लियाम डॉसन की अर्धशतकीय पारी का अंत हो गया है. उन्होंने 83 गेंदों में 68 रन बनाए. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन लौटाया. क्रीज पर जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 44.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 233/7 है.

IND vs ENG: डॉसन के बाद जो रूट ने ठोका अर्धशतक, इंग्लैंड की दमदार वापसी

जो रूट ने 57 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं. इससे पहले लियाम डॉसन ने भी अर्धशतक ठोका था. इंग्लैंड का स्कोर भी 200 के पार पहुंच गया है. 41.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 213/6 है. भारत को सातवें विकेट की तलाश है.

IND vs ENG: डॉसन ने लगाया अर्धशतक, इंग्लैंड की शानदार वापसी

मुश्किल समय में लियाम डॉसन ने अर्धशतक जमा दिया है. उन्होंने 65 गेंदों में 50 रन पूरे किए. 38 ओवर में इंग्लैंड ने 190/6 रन बना दिए हैं. क्रीज पर रूट और डॉसन की जोड़ी भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रही है.

IND vs ENG LIVE: 150 हुआ इंग्लैंड का स्कोर

31 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना चुकी है. जो रूट और लियाम डॉसन 29-29 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs ENG LIVE: भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाद दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक 25.3 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना चुकी है. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को 2-2 सफलता मिल चुकी है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए हैं.

IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड को लगा छठा झटका, आउट हुए विल जैक्स

इंग्लैंड को छठा झटका लग चुका है. शिवम दुबे ने विल जैक्स को आउट किया. उन्होंने 19 गेंदों में 20 रन बनाए. क्रीज पर लियाम डॉसन उतरे हैं. इंग्लैंडा का स्कोर 21.5 ओवर के बाद 108/6 है. इंग्लैंड की हालत फिलहाल खस्त है. उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने के लिए बड़ी साझेदारी करनी होगी.

IND vs ENG: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, सैम करन हुए आउट

इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. सैम करन के रूप में इंग्लैंड को पांचवां झटका लग चुका है. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए. 17 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 80/5 है. विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

IND vs ENG: जोस बटलर हुए आउट, इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

जोस बटलर के रूप में इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है. उन्होंने खासा प्रभावित नहीं किया. वह 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर सैम करन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. इंग्लैंड का स्कोर 16.3 ओवर में 80/4 है.

IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को किया आउट

13.1 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया. इस बार हैरी ब्रूक आउट हुए. उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाए. क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं. 13.1 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 64/3 है.

IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, आउट हुए बेन डकेट

इंग्लैंड को दूसरा झटका बैक टू बैक लगा है. बेथेल को आउट करने के बाद बरार ने बेन डकेट को आउट कर दिया. उन्होंने 45 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. क्रीज पर कप्तान हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

IND vs ENG: जैकब बेथेल हुए आउट, बरार ने भेजा पवेलियन

इंग्लैंड को पहला झटका लग चुका है. जैकब बेथेल को गुरनूर बरार ने पवेलियन लौटाया है. बेथेल 31 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड का स्कोर 12.2 ओवर के बाद 61/1 है. क्रीज पर जो रूट बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

IND vs ENG: खत्म हुआ पावर प्ले

पावर प्ले खत्म हो चुका है. इंग्लैंड ने बिना किसी विकेट गंवाए 10 ओवर में 51 रन बना लिए हैं. डकेट 41 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बेथेल 6 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत की ओर से अब तक जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने गेंदबाजी की है.

IND VS ENG Live Score: 7 ओवर का खेल हुआ खत्म

7 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड की टीम बिना किसी नुकसान के 20 रन बना चुकी है. इंग्लैंड के बल्लेबाज धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

IND VS ENG Live Score: भारत को पहले विकेट की तलाश

भारतीय टीम को पहले विकेट की तलाश है. क्रीज पर डकेट और बेथेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16/0 है. बेथेल 2 और डकेट 10 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

IND VS ENG Live Score: क्रीज पर उतरे बेन डकेट और बेथेल, इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर बेन डकेट और जैकेब बेथेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह पहला ओवर कर रहे हैं. भारत को पहले विकेट की तलाश है.

IND vs ENG: इंग्लैंड का जबरदस्त रिकॉर्ड

ये मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. खास बात ये है कि इंग्लैंड ने इस मैदान पर अपने आखिरी 7 मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये बड़ा चैलेंज होने वाला है.

IND VS ENG Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद

IND VS ENG Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

IND VS ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड के कप्तान ने हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया इस मैच में रन चेज करती हुई नजर आने वाली है.

IND VS ENG Live Score: दोनों टीमों का वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में अब तक 110 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया हुआ है. टीम इंडिया ने 61 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

IND VS ENG Live Score: इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड - जेकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद

IND VS ENG Live Score: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ