T20I वाला टाइम भूल जाइए… बदल गया ENG vs IND पहले वनडे का समय, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

ENG vs IND, 1st ODI Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इंग्लैंड में इस सीरीज का आयोजन हो रहा है. इसी वजह से मैच की टाइमिंग लगातार बदलती रहती है. आइए जानते हैं कि पहला वनडे कब शुरू होगा.

harry brook shubman gill

भारत-इंग्लैंड के बीच कब शुरू होगा मैच? (Image: AI Generated)

ENG vs IND, 1st ODI Timing: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक निराशाजनक साबित हुआ है. इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पांच मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से करारी हार थमाई. अब दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई यानी आज से होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया जीत दर्ज करके T20I में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. T20I सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे या उसके बाद शुरू हो रहे थे. हालांकि, ODI सीरीज के मैचों का समय अलग रहेगा.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा पहला ENG vs IND पहला वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने एजबेस्टन में 12 मैचों में से 8 जीत दर्ज की है. अब वो अपने इस रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

कब शुरू होगा पहला वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज के मैच भारत में शाम 7 बजे या रात 10 बजे से शुरू हो रहे थे. हालांकि, वनडे सीरीज के मैच थोड़ी जल्दी शुरू होंगे. इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में होने वाला पहला वनडे मैच आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण होगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

कैसी होगी भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11?

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ