टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं! गंभीर-विराट में दिखे ‘तकरार’ के संकेत, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli and Gautam Gambhir: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है. टीम ने 13 जुलाई को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान की रिपोर्ट सामने आई है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. पढ़िए पूरी खबर

AI Generated Image

AI Generated Image

Virat Kohli and Gautam Gambhir: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जो कि हर किसी के लिए हैरान करने वाली है. टाइम्स नाओ की रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सीनियर लोगों के बीच तकरार देखने को मिल रही है. हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में बात नहीं कर रहे हैं. एजबेस्टन वनडे से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाई तो वहीं बाकी खिलाड़ी और स्टाफ भी दोनों से अलग-अलग ही मिला.

विज्ञापन

गंभीर-विराट के बीच नहीं हो रही बात?

टाइम्स नाओ की रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच एजबेस्टन में पूरे प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक बार भी बात नहीं हुई, जो कि काफी चौंकाने वाला है. कोहली पूरे समय नेट्स में अपनी बल्लेबाजी पर काम करते रहे और उसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से बात की. बाद में गंभीर और सितांशु कोटक के बीच भी बात हुई. इसी के साथ गंभीर ने बाकी और सभी खिलाड़ी जैसे कि रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल से बात की. ऐसा सामने आने के बाद एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है कि क्या टीम इंडिया के हेड कोच और दिग्गज खिलाड़ी में बातचीत नहीं हो रही है?

विज्ञापन

लंबे समय बाद वापसी कर रहे विराट कोहली

विराट कोहली काफी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनको टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के चलते वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. आईपीएल के फाइनल में आरसीबी के लिए खेलते हुए वो चोटिल हो गए थे. हाल ही में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम को टी20 सीरीज में लगातार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब विराट कोहली से वनडे फॉर्मेट में फैंस को काफी उम्मीद होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ