---विज्ञापन---

क्रिकेट

उस्मान तारिक क्यों है एमएस धोनी के शुक्रगुजार? पाकिस्तानी स्पिनर ने बताया ‘माही भाई’ के साथ स्पेशल कनेक्शन

Usman Tariq On MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दुनिया के कई क्रिकेटर्स को इंस्पायर किया है, पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक भी उनमें से एक हैं. तारिक ने जेंटलमैन गेम में करियर बनाने की उम्मीदें छोड़ दी थीं, तभी उन्होंने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' देखी.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 14, 2026 13:05
Usman Tariq MS Dhoni

How MS Dhoni Inspired Usman Tariq: टीम इंडिया 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत अपने मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मैच में फेवरेट के तौर पर उतरेगा. लेकिन पाकिस्तान जाहिर तौर पर कोई आसान टीम नहीं है, और शायद उनके पास सबसे अनोखा हथियार स्पिनर उस्मान तारिक हैं.

धोनी ने किया इंस्पायर

उस्मान तारिक ने अपने अनोखे एक्शन से तहलका मचा दिया है, जिसमें वो बीच में रुक जाते हैं, और फिर साइड आर्म जैसी दिखने वाली बॉलिंग करते हैं. उन्होंने अभी-अभी इंटरनेशनल सर्किट में डेब्यू किया है, और अब उन्होंने अपने आगे बढ़ने और उभरने में एमएस धोनी के रोल के बारे में बताया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- उस्मान तारिक के अजीबोगरीब एक्शन का आर अश्विन ने निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बन गया गेम प्लान!

धोनी की बायोग्राफी से मिला कॉन्फिडेंस

एएफपी के साथ एक इंटरव्यू में उस्मान तारिक ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट में नाम कमाने की उम्मीद छोड़ दी थी. हालांकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी, और वो फिल्म जो वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाले भारतीय दिग्गज कप्तान उस्मान की जिदगी पर बेस्ड थी, ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिलाया, कि वो भी क्रिकेट में नाम कमा सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, पाकिस्तानी स्पिनर की बॉलिंग एक्शन पर उठ रहे सवाल

फिल्म देखकर बदली दुनिया

उस्मान तारिक ने कहा, ‘मैंने क्रिकेट में नाम कमाने का आइडिया छोड़ दिया था, लेकिन एक दिन मैंने ये फिल्म देखी, और इससे मुझे यकीन हो गया कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं.’ महेंद्र सिंह धोनी उन महान खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने दुनियाभर के क्रिकेटर्स को इंस्पायर किया है, उस्मान भी उनमें से एक हैं.

यह भी पढ़ें- उस्मान तारिक को लेकर मीडिया हाइप पर ईशान किशन का माकूल जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जता दिए इरादे

जब सिलेक्शन का कॉल लगा प्रैंक

उस्मान तारिक कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपने शानदार सीजन के दम पर पाकिस्तान टीम में चुने गए, जहां उन्होंने 20 विकेट लिए. असल में 28 साल के इस खिलाड़ी ने बताया कि जब उन्हें पाक टीम में उनके सिलेक्शन के बारे में बताया गया, तो शुरू में उन्हें लगा कि यह एक प्रैंक है.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले होगा ओपनिंग सेरेमनी जैसा माहौल, ‘धुरंधर’ फिल्म के आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस से सजेगी महफिल

USA के खिलाफ उस्मान का शानदार प्रदर्शन

उस्मान तारिक ने अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पाकिस्तान के दूसरे मैच में अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया. 190 के स्कोर का बचाव करते हुए, तारिक ‘ग्रीन आर्मी’ के लिए बॉलर्स में सबसे पसंदीदा बन गए. उन्होंने मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह और मोहम्मद मोहसिन के विकेट लिए और 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

First published on: Feb 14, 2026 01:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.