भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले होगा ओपनिंग सेरेमनी जैसा माहौल, ‘धुरंधर’ फिल्म के आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस से सजेगी महफिल
Dhurandhar Artist Performance In IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए म्यूजिकल कॉन्सर्ट शेड्यूल किया गया. हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले 'धुरंधर' के आर्टिस्ट परफॉर्म करने वाले हैं.
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Feb 13, 2026 21:59
Share :
IND vs PAK
---विज्ञापन---
Hanumankind to Perform In India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को रोमांचक बनाने के लिए ओपनिंग सेरेमनी जैसी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. मुकाबले से पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के आर्टिस्ट अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से महफिल को सजाएंगे. जाहिर सी बात है कि स्पॉन्सर फ्रेंडली इस मैच में म्यूजिकल इवेंट के जरिए व्यूअरशिप में जबरस्त इजाफा होगा.
'हनुमानकाइंड' करेंगे परफॉर्म
ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन 'हनुमानकाइंड' 15 फरवरी को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान के ज़बरदस्त मैच से पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं. आईसीसी स्पॉन्सर के ऑर्गनाइज किए गए इस प्री-मैच शो में एक ग्रुप का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी होगा. इस मुकाबले को लेकर क्रेज पीक पर पहुंच गया है, दुनिया भर के फैन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस लंबे इंतजार वाले मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी आ रहे हैं.
ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े टूर्नामेंट के दौरान इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले कोई खास म्यूजिकल सेरेमनी रखी गई हो. टी20 वर्ल्ड कप 2016 में राहत फतेह अली खान और अमिताभ बच्चन ने ईडन गार्डन्स में परफॉर्म किया था, जबकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बड़े मैच से पहले अरिजीत सिंह सेंटर स्टेज पर थे.
'हनुमानकाइंड' ब्लॉकबस्टर हिट ‘बिग डॉग्स’ के बाद इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' में भी गाने दिए हैं. क्रिकेट मैच तो खेल जगत में धूम मचाने वाला है ही, हनुमानकिंड की परफॉर्मेंस इस सुपरहिट मुकाबले में और भी रोमांच लाने वाली है. इसके अलावा स्टेडियम में और उसके आसपास करीब 2,000 पुलिस वाले तैनात रहेंगे.
Hanumankind to Perform In India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को रोमांचक बनाने के लिए ओपनिंग सेरेमनी जैसी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. मुकाबले से पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के आर्टिस्ट अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से महफिल को सजाएंगे. जाहिर सी बात है कि स्पॉन्सर फ्रेंडली इस मैच में म्यूजिकल इवेंट के जरिए व्यूअरशिप में जबरस्त इजाफा होगा.
‘हनुमानकाइंड’ करेंगे परफॉर्म
ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन ‘हनुमानकाइंड’ 15 फरवरी को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान के ज़बरदस्त मैच से पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं. आईसीसी स्पॉन्सर के ऑर्गनाइज किए गए इस प्री-मैच शो में एक ग्रुप का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी होगा. इस मुकाबले को लेकर क्रेज पीक पर पहुंच गया है, दुनिया भर के फैन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस लंबे इंतजार वाले मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी आ रहे हैं.
ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े टूर्नामेंट के दौरान इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले कोई खास म्यूजिकल सेरेमनी रखी गई हो. टी20 वर्ल्ड कप 2016 में राहत फतेह अली खान और अमिताभ बच्चन ने ईडन गार्डन्स में परफॉर्म किया था, जबकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बड़े मैच से पहले अरिजीत सिंह सेंटर स्टेज पर थे.
‘हनुमानकाइंड’ ब्लॉकबस्टर हिट ‘बिग डॉग्स’ के बाद इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में भी गाने दिए हैं. क्रिकेट मैच तो खेल जगत में धूम मचाने वाला है ही, हनुमानकिंड की परफॉर्मेंस इस सुपरहिट मुकाबले में और भी रोमांच लाने वाली है. इसके अलावा स्टेडियम में और उसके आसपास करीब 2,000 पुलिस वाले तैनात रहेंगे.