श्रेयस अय्यर की टीम में आकर गदगद है ये विदेशी खिलाड़ी, पंजाब किंग्स के कप्तान को बताया 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर'

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी की काबीलियत को अलग-अलग टीमों में रहकर साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कूपर कोनोली भी अय्यर के मुरीद हैं. अब इस कंगारू स्पिन ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स कैंप में काफी कुछ सीखने को मिल रहा है, जिसको लेकर वो काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Cooper Connolly Shreyas Iyer

Cooper Connolly Shreyas Iyer Ricky Ponting

Cooper Connolly On Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के नए खिलाड़ी कूपर कोनोली ने ‘वर्ल्ड-क्लास बैटर’ श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ की है और इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में उनसे इंडियन कंडीशंस में बैटिंग करने की टिप्स सीखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कोनोली को इस साल आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

पहली मुलाकात कब?

कोनोली की अय्यर के साथ पहली लंबी बातचीत तब हुई थी, जब ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम एक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी. इसके कुछ महीनों बाद ही, इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को पीबीकेएस ने अपनी टीम में चुन लिया. अब ये स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अपने पहले आईपीएव सीजन की तैयारी करते हुए, अय्यर से बैटिंग की बारीकियां सीखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार हैं.

विज्ञापन

कप्तान के मुरीद हैं कोनोली

अय्यर के साथ खेलने के बारे में बात करते हुए कोनोली ने कहा, ‘देखिए, वो एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं. मुझे उन्हें बैटिंग करते देखना बहुत पसंद है. वो बैटिंग को इतना आसान बना देते हैं. उनसे बैटिंग की बारीकियां सीखना, उन्हें और बेहतर तरीके से समझना, ये देखना कि वो भारतीय हालात में बैटिंग के लिए किस तरह की अप्रोच अपनाते हैं, और फिर भारत में अपने खेल में उन चीजों को आजमाने की कोशिश करना, मेरे लिए बहुत शानदार एक्सपीरिएंस होगा. मैं सचमुच उनसे सीखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.’

विज्ञापन

शॉन मार्श की तारीफ

कूपर कोनोली ने अपने करियर में शॉन मार्श के रोल के बारे में भी बात की, और बताया कि पंजाब किंग्स के पूर्व ओपनर उनके लिए कितने मददगार और अवेलेबल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘वो एक ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं क्रिकेट और उनकी अप्रोच के बारे में बात करने के लिए कभी भी संपर्क कर सकता हूं. सबसे ज्यादा, मुझे उनका खेलने का तरीका पसंद है, जिसे मैं अपने खेल में अपनाने की कोशिश करता हूँ; जिस तरह वह हर फॉर्मेट में खुद को मौक़ा देते हैं, उनकी टाइमिंग, और बाउंड्री लगाने की उनकी काबिलियत, ये सब मुझे बहुत प्रभावित करते हैं. मेरे लिए, यह सब सही समय आने पर उनसे संपर्क करने और उनसे सीखने के बारे में है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ