IPL 2026 से पहले आया रवींद्र जडेजा का तूफान, 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों में ठोक डाले इतने रन

IPL 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है. उन्होंने प्रैक्टिस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया. बल्लेबाजी में उन्होंने 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगा दिया. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-03-27T203420.686

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम तैयारियों में जुटी हुई है. पिछली बार की तुलना में इस सीजन टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड डील करते हुए रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे धाकड़ आलराउंडरों को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. जडेजा की फॉर्म इस बार टूर्नामेंट में राजस्थान का भविष्य तय करती हुई नजर आएगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले जडेजा ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर फैंस को खुश कर दिया है. 

विज्ञापन

जडेजा ने की चौकों-छक्कों की बारिश

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने प्रैक्टिस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस मैच में जुरेल 11 के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महज 34 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में उन्होंने सभी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर डाली. बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उन्होंने अपना दम दिखाया. इस मैच में उन्होंने 4 विकेट भी चटकाए. जडेजा की इस घातक फॉर्म को देख राजस्थान रॉयल्स के फैन खुश हो रहे होंगे. जडेजा ने अपने आईपीएल करयिर में 3260 रन बनाए हैं तो वहीं 170 विकेट भी चटका चुके हैं. 

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स से ही होगा पहला मैच

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करने वाली है. 30 मार्च को टीम मैदान पर उतरेगी. रियान पराग की कप्तानी में इस बार टीम की बल्लेबाजी अच्छी दिख रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और ध्रुव जुरेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं. इस बार टीम में संजू सैमसन नजर नहीं आएंगे. वो इस सीजन चेन्नई की पीली जर्सी में खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ