IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, MI के स्क्वॉड से जुड़े जसप्रीत बुमराह

IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज स्क्वॉड के साथ जुड़ चुका है और टूर्नामेंट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से फिट है. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-03-27T225710.437

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई के स्क्वॉड के साथ जुड़ चुके हैं. 29 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और बुमराह इससे एक दिन पहले ही टीम के साथ आए हैं. इससे पहले वो बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे. बुमराह को किसी तरह की कोई इंजरी नहीं थी लेकिन वो वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग पर काम करने के लिए सीओई गए थे. 

विज्ञापन

आईपीएल में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के लिए कीमती और अहम गेंदबाज हैं. उन्होंने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. पिछले 12 सालों से वो फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं और कई ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने पिछले सीजन में टीम के लिए 12 मुकाबले खेले थे, जिसमें उनको 18 विकेट मिले थे. इस दौरान उनका इकॉनमी 6.67 की रही थी. अब तक वो आईपीएल में 183 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस सीजन उनके पास 200 विकेट के जादुई आंकड़े को पार करने का शानदार मौका होगा. 

विज्ञापन

29 मार्च को मुंबई का पहला मैच

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन का अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को खेलेगी. टीम का सामना 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम अपने छठे खिताब की तलाश में उतरेगी. बुमराह इससे पहले टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने फाइनल के मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे. टीम इंडिया के साथ अब उनका अगला लक्ष्य साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप होने वाला है. इसी के चलते बीसीसीआई उनके वर्कलोड मैनेजमेंट में कोई गलती नहीं करना चाहती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ