IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच के लिए कितने फिट हैं विराट कोहली, फ्रेंचाइजी के हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आरसीबी की टीम इस सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स के खिलाफ खेलने उतर रही है. इस मैच से पहले टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की फिटनेस पर हेड कोच एंडी फ्लावर ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने विराट को लेकर कई बड़ी बातें भी कही हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ कहा…

jacket - 2026-03-27T210859.992

IPL 2026: विराट कोहली की आरसीबी आईपीएल के 19वें सीजन में खिताब को डिपेंड करने उतर रही है. टीम का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स के खिलाफ होगा. इस मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर से विराट कोहली के ऊपर रहेंगी. वो इस बार टूर्नामेंट में उतरने से पहले कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. प्रैक्टिस के मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 45 रन ठोंक दिए थे. अब टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

विज्ञापन

विराट कोहली की फिटनेस अपडेट

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले मीडिया से बात करने आए. उन्होंने इस दौरान विराट कोहली की फिटनेस तारीफ करते हुए कहा, “उनके अंदर की भूख अभी भी बरकरार है. मुझे लगता है कि वो जिस मेंटल और इमोशनल हालत में हैं बहुत कंफर्टेबल हैं. वो खुद को एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए अच्छे स्पेस में रख रहे हैं. प्रैक्टिस में उन्हें गेंद को टाइम करते देख लग रहा है कि वो अपने फॉर्म के पीक पर हैं.”

विज्ञापन

विराट कोहली का आईपीएल प्रदर्शन

विराट कोहली के आईपीएल के आंकड़ों की बात करें तो वो बेहद ही शानदार नजर आते हैं. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने पिछले 3 सीजन में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 600 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया है. इस सीजन उनके पास 9 हजार रन पूरा करने का मौका होगा और वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे. पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए 15 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 657 रन बना थे. इस दौरान उनका औसत 54.75 का तो वहीं स्ट्राइक रेट 144.71 का रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ