---विज्ञापन---

क्रिकेट

पिछले साल किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिया भाव, अब IPL 2026 में कमबैक को तैयार है ये मैच विनर

Irfan Pathan backed Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने पिछला सीजन मिस किया था, क्योंकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में उन पर बोली नहीं लगाई थी. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल फिर उन पर भरोसा जताया है. इरफान पठान को भी उम्मीद है कि शॉ आईपीएल 2026 से वापसी करेंगे.

Irfan Pathan Supports Prithvi Shaw: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 से पहले पृथ्वी शॉ को सपोर्ट किया है. उनका मानना ​​है कि दिल्ली कैपिटल्स को शॉ पर भरोसा करना चाहिए और उन्हें एक क्लियर रोल देना चाहिए. 2025 के आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ अपनी पुरानी टीम में वापस आ गए हैं.

केएल राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कंफर्म किया है कि इस साल केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. बेन डकेट के हटने के बाद कैपिटल्स अभी भी एक भरोसेमंद दूसरे ओपनर की तलाश में हैं. पठान ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘उनके पास अभिषेक पोरेल का ऑप्शन है, जिन्होंने जब भी मौका मिला है, बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक 20 और 30 रनों की तेज पारियों से योगदान दिया है. लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पृथ्वी शॉ के साथ जाना चाहिए और उन्हें उनके रोल के बारे में क्लेरिटी देनी चाहिए.’

---विज्ञापन---

डीसी ने किया भरोसा

घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्वी शॉ को डीसी ने फिर से खरीदा. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए सात मैचों में 537 रन बनाए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 183 रन दर्ज किए. पठान का ये भी मानना ​​है कि खेल के प्रति शॉ की भूख उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी.

‘खुद को साबित करेंगे’

पठान ने कहा, ‘उन्होंने उसे बहुत अच्छी कीमत पर खरीदा है. वो घरेलू क्रिकेट में मुंबई से महाराष्ट्र चले गए थे. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. हां, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाए, लेकिन वो अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. मुझे लगता है कि वो भूखे खिलाड़ी जो पिछले साल अनसोल्ड रहे थे, हमेशा खुद को साबित करने के इरादे से आते हैं. पृथ्वी शॉ भी खुद को साबित करने के लिए आएंगे.’

---विज्ञापन---

दिल्ली का पहला मैच कब?

दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले साल 2018 में पृथ्वी शॉ को खरीदा था. इस फ्रेंचाइजी के लिए शॉ ने 79 मैचों में 23.94 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. डीसी 1 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने 2026 आईपीएल कैंपेन की शुरुआत करेगी.

First published on: Mar 28, 2026 06:39 AM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola