उस्मान तारिक के अजीबोगरीब एक्शन का आर अश्विन ने निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बन गया गेम प्लान!

R Ashwin On Usman Tariq: भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज क्लैश से ठीक पहले पाक स्पिनर उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन बैटर्स को अहम सलाह दी है, जिससे साइकोलॉजिकल और टेक्निकल फायदा मिल सके.

Usman Tariq R Ashwin

Usman Tariq and R Ashwin

R Ashwin On Usman Tariq’s Bowling Action: भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक पर अपने विचार शेयर किए हैं. दरअसल उस्मान के एक्शन पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में अश्विन ने इसका जबदस्त तोड़ निकाला है.

विज्ञापन

अश्विन ने दी अहम सलाह

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए, अश्विन ने एक ऐसी सिचुएशन के बारे में बताया जो वो मैच के दौरान देखना चाहेंगे. उन्होंने कहा, ‘एक चीज है जो मैं देखना चाहता हूं ऐसा करने की हिम्मत कौन करेगा? अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकते हैं, तो बैटर को हटने का हक है. बैटर कह सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि बॉल कब आ रही है, इसलिए मैं हट गया.’

विज्ञापन

‘बॉलर को मिल सकती है चेतावनी’

अश्विन ने आगे बताया कि ऐसी सिचुएशन में मैदान पर मौजूद अधिकारी कैसे प्रेशर में आ सकते हैं. उन्होंने आगे कहा,’ये एक दिलचस्प मामला होगा और अंपायर के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द होगा. अंपायर को ये तय करना होगा कि बॉलर को चेतावनी देनी है या बैटर को. संभावना है और क्रिकेट ऐसे ही चलता है, बॉलर को पहले चेतावनी दी जाएगी.’

विज्ञापन

अमेरिका के खिलाफ चमके उस्मान

टूर्नामेंट के दौरान उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन ने पहले ही सबका ध्यान खींचा है. 10 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी मैच में, वो उनके लिए सबसे अच्छा परफॉर्मर थे, उन्होंने 6.75 के इकॉनमी रेट से 27 रन देकर 3 जरूरी विकेट लिए.

विज्ञापन

उस्मान के आंकड़े

अब तक उस्मान तारिक ने 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 7.90 के शानदार औसत और 5.93 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं, जिससे वो इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के खास बॉलर्स में से एक बन गए हैं. टीम इंडिया भी उनके खिलाफ रणनीति बना चुकी होगी, ताकि वो नुकसान न पहुंचा पाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ