IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, पाकिस्तानी स्पिनर की बॉलिंग एक्शन पर उठ रहे सवाल

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ जरूर जीत दर्ज करेगी. इसके अलावा स्पिनर उस्मान तारिक की तारीफ करते हुए उनसे सतर्क रहने की सलाह दी है.

Usman Tariq Harbhajan Singh

Usman Tariq and Harbhajan Singh

Harbhajan Singh On Usman Tariq: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हरा देगा, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को सावधानी से संभालना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को मैच के दौरान शांत और कॉन्फिडेंट रहना चाहिए.

विज्ञापन

भज्जी ने की उस्मान की तारीफ

हरभजन ने मीडिया से कहा, ‘भारत मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, वो एक अच्छा स्पिनर है, हमें उसे सेफ खेलना होगा. भारतीय टीम काबिल है; ये बहुत अच्छी टीम है. हमें उम्मीद है कि वे वैसे ही खेलेंगे जैसे वे हमेशा खेलते आए हैं, बिना किसी प्रेशर के खेलेंगे और जीत का झंडा लहराएंगे.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हैट पहनी हुई ये खूबसूरत हसीना है कौन? T20 World Cup 2026 मैच में क्रिकेट फैंस के दिलों में मचाई हलचल

बॉलिंग एक्शन पर सवाल

उस्मान तारिक टी20 मैचों में बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने कम एवरेज से कई विकेट लिए हैं. हालांकि उनके बॉलिंग एक्शन पर विवाद हुआ है, क्रिकेट एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये लीगल है. अमेरिका के खिलाफ उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी है, इसलिए उनको हल्के में नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

मोंगिया को जीत का भरोसा

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया को भी भारत की जीत का भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘ये मज़ेदार होगा. हमें उम्मीद है कि ये एक अच्छा मैच होगा और भारत जीतेगा. क्योंकि टीम इंडिया जिस तरह से परफॉर्म कर रही है, जिस तरह से वो बैटिंग, बॉलिंग कर रहे हैं, कप्तान आगे से लीड कर रहे हैं और यह गेम पूरी तरह से कॉन्फिडेंस का है और पाकिस्तान लगातार 7 या 8 बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार चुका है.’

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या से उम्मीद

मोंगिया ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा मुश्किल होगी क्योंकि पाकिस्तान पर बहुत प्रेशर होगा, क्रिकेट बहुत बदल गया है. भारत के युवा खिलाड़ी बेखौफ हो गए हैं. एक ओवर, एक चौका या छक्का गेम बदल सकता है.’ मोंगिया को हार्दिक पांड्या से भी उम्मीद है कि वो अच्छा परफॉर्म करेंगे, खासकर प्रेशर सिचुएशन में. हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ पिछला प्रदर्शन बैट और बॉल दोनों से अच्छा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ