IPL 2026: RCB vs SRH मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा ओपनिंग मैच में मौसम का हाल

IPL 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस को एक डर सता रहा है कि कहीं बारिश ओपनिंग मैच देखने का सपना किरकिरा तो नहीं कर देगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि RCB vs SRH के मैच में कैसा रहेगा मौसम?

jacket - 2026-03-28T000010.748

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस मैच में आरसीबी के सामने ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी. ये मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच से पहले सभी फैंस के मन सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं बारिश खेल ना बिगाड़ दे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में के दौरान कैसा होने वाला है मौसम का मिजाज.

विज्ञापन

बारिश बिगाड़ेंगी RCB vs SRH मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले ओपनिंग मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के दिन बेंगलुरु में मौसम की बात करें तो वो बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च के दिन तापमान 32 से 34 डिग्री तक रहने की उम्मीद है तो वहीं 18 से 20 डिग्री गिरने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश के कोई आसार नहीं है और ये मुकाबला पूरा खेला जाएगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा RCB vs SRH मैच?

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है तो वहीं सनराइजर्स की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. दोनों ही टीमें इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत अभियान का आगाज करना चाहेंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव

विज्ञापन

SRH की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ