Hardik Pandya Flying kisses Celebration: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक पारियां खेलते हुए टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया. टीम ने 20 ओवर में बोर्ड पर 256 रन लगा दिए. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मैच में एक बार फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर के दिखाई. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने एक खास अंदाज में सेलिब्रेशन भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
𝐂𝐨𝐦𝐞𝐭𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭, 𝐜𝐨𝐦𝐞𝐭𝐡 𝐇𝐚𝐫𝐝𝐢𝐤 𝐏𝐚𝐧𝐝𝐲𝐚. 🤌
A breathtaking burst at the death by him, powered #TeamIndia past 250 with authority! 🙌
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvZIM | LIVE NOW ➡️ https://t.co/vIdZg7mGmy pic.twitter.com/LazrvENuz8---विज्ञापन---— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
अर्धशतक जड़ किया फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन
हार्दिक पांड्या ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. ये इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक रहा. इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच में हाफ सेंचुरी पूरी की थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद हार्दिक ने खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट भी किया. उन्होंने स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ बल्ला दिखाते हुए एक के बाद एक कई फ्लाइंग किस दी. माहिका भी पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी देख खुशी से गदगद नजर आई. वो सीट से खड़े होकर पांड्या के लिए लगातार तालियां बजा रही थीं. पांड्या के रोमांटिक सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
टीम इंडिया ने 72 रनों से जीता मुकाबला
टीम इंडिया ने इस मैच में 72 रनों से अंतर से जीत दर्ज की. हार्दिक पांड्या ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी कमाल किया. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन खर्च किए. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. पांड्या के अलावा अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी इस मैच में लौटता हुआ नजर आया. उन्होंने 30 गेंदों में 55 रनों की आतिशी पारी खेली. पांड्या इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने हुए हैं.
ये भी पढ़िए- 277 की औसत से T20 वर्ल्ड कप में ‘आग’ लगा रहा 22 साल के खिलाड़ी का बल्ला, भारतीय गेंदबाजों के भी उड़ाए होश










