---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

277 की औसत से T20 वर्ल्ड कप में ‘आग’ लगा रहा 22 साल के खिलाड़ी का बल्ला, भारतीय गेंदबाजों के भी उड़ाए होश

T20 World Cup 2026: इस टी20 विश्व कप में एक 22 साल का युवा खिलाड़ी कमाल की बल्लेबाजी कर रहा है. इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी हैं और उनका औसत 277 का रहा है. इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ मैच में भी नाबाद 97 रनों की पारी खेली. कौन है ये बल्लेबाज आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप  2026 में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस बार सभी टीमों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. कई युवा खिलाड़ियों ने इस विश्व कप में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के होश उड़ाने का काम किया है. इस विश्व कप में 22 साल का एक खिलाड़ी धुआंधार बल्लेबाजी कर रहा है. इस बल्लेबाज ने अभी तक खेले मैचों में 277 की औसत से रन बनाए हैं और भारत के खिलाफ मैच में भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. ये बल्लेबाज कौन है और किस टीम के लिए खेल रहा है आइए आपको भी बताते हैं.

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने बरपाया कहर

जिम्बाब्वे के लिए इस विश्व कप में 22 साल के युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का बल्ला जमकर गरज रहा है. जिम्बाब्वे की टीम ने इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. टीम ने ग्रुप स्टेज के मैचों में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया है, जिसमें बेनेट ने अहम भूमिका निभाई है. 

---विज्ञापन---

ओमान के खिलाफ मैच में बेनेट ने 36 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच में भी बेनेट ने 48 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनका बल्ला नहीं चला तो टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत के खिलाफ मैच में टीम को हार मिली लेकिन उन्होंने 59 गेंदों में 97 रनों की यादगार नाबाद पारी खेली.

केवल एक पारी में गेंदबाज कर पाए हैं आउट

ब्रायन बेनेट ने इस विश्व कप में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो केवल एक ही बार आउट हुए हैं. ओमान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और भारत के खिलाफ मैच में गेंदबाज उन्हें आउट ही नहीं कर पाए. 5 मैचों में उनके बल्ले से 277 रन निकले हैं वो भी 277 की औसत से ही. जिम्बाब्वे की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तो खत्म हो चुका है लेकिन अभी बेनेट के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और मौका है. टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- Ranji Trophy: फाइनल में जम्मू-कश्मीर के स्टार गेंदबाज ने मचाया कोहराम, 5 विकेट झटक रच डाला इतिहास

First published on: Feb 27, 2026 01:08 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola