W,W,W,W,W,W… बांग्लादेश के हसन महमूद ने बरपाया कहर, 198 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे कोई भी कंगारू बल्लेाबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर ढेर हो गई.
Australia vs Bangladesh Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब कर दी है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अकेले 6 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम अपने घर पर 200 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी और पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई.
198 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला जल्द ही गलत साबित हुआ. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया और बिल्कुल भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ऑस्ट्रेलिया ने सिरफ 74 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. एक के बाद एक विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 198 रन पर सिमट गई.
---विज्ञापन---
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. उन्होंने 109 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 7 चौके और एक छक्का शामिल था. उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 50 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. ट्रेविस हेड ने 22 रन बनाए, जबकि जेक वेदरल्ड ने 23 रन जोड़े. वहीं, टीम के 5 खिलाड़ी दहाई तक का आंकड़ा तक नहीं छू सके.
HASAN MAHMUD: 17-3-55-6 🔥
One of the greatest spell in Australia by an overseas bowlers, he has dominated the Australian batters in the first Test.
बांग्लादेश की ओर से 26 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कमाल की गेंदबाजी की. महमूद ने 17 ओवर में सिर्फ 55 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, तस्किन अहमद और इबादोत हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं, इस शानदार प्रदर्शन के साथ हसन महमूद बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं.
---विज्ञापन---
इससे पहले सहादत हुसैन ने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 रन देकर 6 विकेट लिए थे. वहीं, 2022 में एबादोत हुसैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन देकर 6 विकेट झटके थे. अब इस खास लिस्ट में हसन महमूद का नाम भी जुड़ गया है.
ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज
हसन महमूद का यह टेस्ट करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल है. खास बात यह है कि उनके तीनों 5 विकेट हॉल विदेशी जमीन पर आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लेकर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया. वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले वह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट ले चुके हैं.
---विज्ञापन---
HASAN MAHMUD HAS TAKEN FIVE-WICKET HAUL IN INDIA, PAKISTAN & AUSTRALIA FROM JUST 15 MATCHES 🥶
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा टेस्ट स्कोर
198 रन पर ऑलआउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना सबसे छोटा टेस्ट स्कोर दर्ज किया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 217 रन बनाए थे. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट पारी में 200 रन के अंदर ऑलआउट हुई है. हसन महमूद की घातक गेंदबाजी ने इस मुकाबले के पहले ही दिन बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.
हिंदी न्यूज़/खेल/W,W,W,W,W,W… बांग्लादेश के हसन महमूद ने बरपाया कहर, 198 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.