IND vs AFG टी20I सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुंदर और नीतीश रेड्डी का भी हो गया फैसला

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बुमराह अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट घोषित हुए हैं.

Jasprit Bumrah

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट हुए जसप्रीत बुमराह (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG T20I Series, Jasprit Bumrah: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस सीरीज के लिए बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है, लेकिन स्क्वॉड में शामिल 4 खिलाड़ियों का सिलेक्शन फिटनेस के आधीन था. यानी इन खिलाड़ियों को टीम से जुड़ने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. इन खिलाड़ियों में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल थे. हालांकि, सीरीज शुरू होने से तीन दिन पहले ही बुमराह समेत इन सभी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट हुए जसप्रीत बुमराह

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फिट घोषित हो गए हैं. बुमराह के साथ-साथ वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी भी मैच सिमुलेशन के बाद फिट घोषित कर दिए गए हैं. यानी बुमराह, वॉशिंगटन और नीतीश रेड्डी अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ये तीनों खिलाड़ी सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. हालांकि, हर्षित राणा मैच सिमुलेशन में भी भाग नहीं ले पाए. ऐसे में हर्षित इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका

24 वर्षीय हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20I सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी. इसके बाद उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया था. बाद में स्कैन में पता चला कि राणा को ग्रेड-1 चोट लगी है और वह रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) जाएंगे. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाएं हैं, इसलिए वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है.

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को और 17 सितंबर को होगा. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे और सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.

विज्ञापन
  • पहला टी20I मैच – 13 सितंबर
  • दूसरा टी20I मैच – 15 सितंबर
  • तीसरा टी20I मैच – 17 सितंबर

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के लिए बदल गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जेमिमा रोड्रिग्स हुई टूर्नामेंट से बाहर

अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

बता दें कि, ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए घोषित भारतीय स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं. ऐसे में बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ