---विज्ञापन---

टीम इंडिया से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट आई सामने, स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Team India: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है. जिसके लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, उस समय 4 इंजर्ड खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में जगह मिली थी. अब इन खिलाड़ियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

---विज्ञापन---

Team India: भारतीय टीम का जब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऐलान हुआ, तो उसमें कुछ हैरान करने वाले फैसले देखने को मिले थे. बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने 4 इंजर्ड खिलाड़ियों को जगह दी थी. अब उनको लेकर धीरे-धीरे अपडेट सामने आ रहे हैं. जिसमें कुछ खबरें टीम इंडिया के लिए अच्छी आई हैं, तो वहीं कुछ 1 खबर निराश करने वाली भी आ रही है. टीम इंडिया से जुड़ी ऐसी ही 5 बड़े अपडेट पर अब चर्चा हो रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड बदल सकता है. 

टीम इंडिया को लेकर आई बड़ी अपडेट 

टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ ही साथ एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो सकते हैं. टीम इंडिया के लिए हर्षित एक अहम खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनके नहीं खेलने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगेगा. हर्षित गेंद के साथ ही साथ मौका पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. 

---विज्ञापन---

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वो गुरुवार को टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट ही उनके ऊपर फैसला लेगी कि वो कितने मैच इस दौरान खेलने वाले हैं. भारतीय टीम उन्हें हर मुकाबला खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहेगी. रेड्डी के अलावा वाशिंगटन सुंदर भी अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वो टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

जसप्रीत बुमराह पर टीम जल्द लेगी फैसला 

इसके अलावा टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उनके ऊपर फैसला अगले 12 घंटे में लिया जा सकता है. फिलहाल बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को फैसला लेना होगा कि वो रिस्क लेंगे या नहीं. मौजूदा समय में टीम इंडिया की स्थिति देखें तो बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन वो सिर्फ 1 ही मुकाबला खेल सकते हैं एशियन गेम्स के लिए बुमराह टीम का अहम हिस्सा होंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हुए हैरी ब्रूक, पाकिस्तान के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा

बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम मिल सके. उसके लिए टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रिंस यादव को अपने साथ जोड़ सकती है. प्रिंस यादव के टीम में होने से बुमराह को हर मुकाबला नहीं खेलना होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ प्रिंस यादव खुद को साबित करके एशियन गेम्स 2026 के दौरान भी प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

First published on: Sep 09, 2026 11:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola