Duleep Trophy Final: इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी, ईस्ट जोन के चैंपियन बनते ही बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, जानें कब-कहां देखें LIVE

Duleep Trophy Final Live Streaming: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर 584 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और जीत के बाद करीब पहुंच चुकी है. ईस्ट जोन के चैंपियन बनते ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी नया इतिहास रच देंगे.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का आज भारत में होगा T20I डेब्यू (PIC Credit - ANI)

Duleep Trophy Final Live Streaming: भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव की टीम ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन पर 584 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. ऐसे में ईस्ट जोन की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है. आज यानी 10 सितंबर को मैच का 5वां और आखिरी दिन है.

विज्ञापन

14 सालों के लंबे सूखे के बाद ईस्ट जोन की टीम खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, ईस्ट जोन के चैंपियन बनते ही टीम के उपकप्तान वैभव एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे. तो आइए जानते हैं आप इस ऐतिहासिक पल को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

ईस्ट जोन के विशाल स्कोर के सामने बेबस साउथ जोन की टीम

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की लाजवाब पारी खेली. 334 गेंदों का सामना करते हुए ईशान ने अपनी इस पारी में 30 चौके और 7 छक्के जड़े. उनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने 101 रन, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए.

इसके जवाब में उतरी साउथ जोन की पूरी टीम 336 रन पर ही ढेर हो गई और ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई. साउथ जोन को ओर से तिलक वर्मा ने 211 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली, लेकिन एक रन से शतक लगाने से चूक गए.

विज्ञापन

ईस्ट जोन ने हासिल की 584 रनों की बढ़त

इसके बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फोलोऑन देने के बयाज दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, दूसरी पारी में ईस्ट जोन को 13 रन पर ही दो झटके लगे. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 212 रन बना दिए. ईशान ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 80 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया. ईस्ट जोन की टीम 584 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हुए हैरी ब्रूक, पाकिस्तान के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा

वैभव सूर्यवंशी रच देंगे इतिहास

दरअसल, ईस्ट जोन के खिताब जीतते ही वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी इतनी कम उम्र में चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं रहा है. वैभव इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. बता दें कि, वैभव ने फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 44 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाए. पहली बार दलीप ट्रॉफी में खेल रहे वैभव ने 3 मैचों की पांच पारियों में 38.4 की औसत से कुल 192 रन बनाए.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के 5वें दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर किया जा रहा है. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी फाइनल मैच को लाइव देख सकते हैं. वहीं, जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर दलीप ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ