IND vs SL: श्रीलंका के कप्तान ने दी टीम इंडिया को चेतावनी! अपने सबसे बड़े 'हथियार' से सावधान रहने की दी सलाह

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉले में 15 अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सबसे बड़े हथियार से भारतीय टीम को बचने की सलाह दी है.

India Test Team (PIC Credit - AI)

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार, 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं. इसी बीच गॉले टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में श्रीलंका का पलड़ा भारी है और वे स्पिन फ्रेंडली पिचों पर भारत के लिए मुकाबले को ज्यादा से ज्यादा मुश्किल बना देंगे. साथ ही श्रीलंकाई कप्तान ने भारतीय टीम को अपने सबसे बड़े हथियार से सावधान रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

टीम इंडिया को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने क्या कहा?

श्रीलंका में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के सामने स्पिन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने सबसे बड़ी चुनौती होगी. पिछले कुछ समय में भारत को स्पिन के खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. 2024 में न्यूजीलैंड और 2025 में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में हार मिली थी.

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में कहा कि, “भले ही भारत को स्पिन की मददगार पिचों पर हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाज टर्निंग विकेट पर खेलना नहीं भूल गए हैं. वे जरूर वापसी करने के लिए बेचैन होंगे.” बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारत ने 2008 के बाद से श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाया है, जबकि 2015 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है.

विज्ञापन

भारत को हराने के लिए क्या है श्रीलंका की रणनीति?

श्रीलंकाई कप्तान के मुताबिक, उनकी रणनीति मुकाबले को आखिरी दिनों तक ले जाने की होगी. अगर मैच चौथे या पांचवें दिन तक पहुंचता है तो पिच पर स्पिन का प्रभाव बढ़ सकता है और इससे श्रीलंका की जीत की संभावना भी मजबूत होगी. उन्होंने साफ कहा कि उनकी टीम पूरी सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को लगातार दबाव में रखने की कोशिश करेगी.

उन्होंने कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट आसान नहीं है. अगर हम गेम को चौथे और पांचवें दिन तक ले जा सकते हैं, तो हमारे पास उन्हें हराने का ज्यादा चांस होगा. मुझे उम्मीद है कि हम उनके लिए इसे जितना हो सके उतना मुश्किल बना देंगे और वे सीरीज के दौरान दबाव में रहेंगे.”

विज्ञापन

प्रभात जयसूर्या बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. गॉले में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और श्रीलंकाई कप्तान को भी अपने इस हथियार पर पूरा भरोसा है.

डिसिल्वा ने कहा कि, “आंकड़ों के हिसाब से गॉले में श्रीलंका का पलड़ा भारी है. प्रभात जयसूर्या ने यहां शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले कुछ वर्षों में इस मैदान पर खेलने वाली कई टीमों के खिलाफ उनका दबदबा देखने को मिला है. मैं कहूंगा कि यह श्रीलंका के लिए प्लस-वन है.”

विज्ञापन

बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ा नुकसान

भारतीय टीम इस सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी. चोट के कारण बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, स्पिन विभाग में भारत के पास रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं. धनंजय डिसिल्वा ने बुमराह की गैरमौजूदगी को भारत के लिए बड़ा नुकसान बताया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि श्रीलंका ने भारत के बाकी गेंदबाजों के खिलाफ पूरी तैयारी कर ली है और उनके लिए रणनीति तैयार रखी है.

बता दें कि, श्रीलंका ने 12 अगस्त को पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया, जिसमें तीन स्पिन गेंदबाजों को जगह दी गई है. इसके अलावा, टीम के पास दो पार्ट टाइम स्पिन विकल्प भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में…

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो और दिलशान मदुश्का.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ