
इन 5 देशों से आगामी सीरीज खेलने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
Team India: भारतीय टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी, आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी, जहां पर 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच ये सीरीज खेली जानी है. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 2 टेस्ट, 5 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. ये सीरीज 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक खेली जाएगी. इसके बाद श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां पर 3 वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. 13 से 27 दिसंबर के बीच भारत और श्रीलंका के बीच रोंमाच देखने को मिलेगा.
जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत आएगी, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. ये दौरा 3 से 9 जनवरी के बीच होगा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आएगी, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला मुकाबला 21 जनवरी से होगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से खेला जाएगा. भारतीय टीम इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: