
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल हुआ ड्रॉ, तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन? जानें BCCI का नियम
Written By Aditya

Written By Aditya
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के 4 दिन हो चुके हैं. मुकाबले में अब सिर्फ 2 नतीजे ही निकल सकते हैं. साउथ जोन की टीम फिलहाल जीत के बिल्कुल भी करीब नहीं है. इस मैच में ईस्ट जोन की टीम जीत सकती है. अगर वो चैंपियन बने, फिर तो ट्रॉफी को लेकर कोई सवाल है ही नहीं. लेकिन अगर ये मुकाबला ड्रॉ हो गया, तो फिर कौन सी टीम को चैंपियन माना जाएगा. इस सवाल का जवाब बीसीसीआई के एक बड़े नियम में छुपा हुआ है. इस नियम से साउथ जोन की टीम बहुत ज्यादा निराश होगी.
मौजूदा समय में देखें तो ईस्ट जोन की टीम के पास दूसरी पारी में 584 रनों की बढ़त हो गई है. अब आखिरी दिन ईस्ट जोन की टीम पारी घोषित करके साउथ जोन को बल्लेबाजी के लिए बुला सकती है. अगर साउथ जोन की टीम ने पूरा 5वां दिन खेल लिया, तो मैच ड्रॉ हो जाएगा. लेकिन ऐसी स्थिति में बीसीसीआई के नियम के कारण ईस्ट जोन की टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा. दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति में जिस टीम ने पहली पारी में लीड हासिल की होगी, उससे चैंपियन माना जाएगा. ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 372 रनों की लीड हासिल की थी. इसी नियम के कारण ही ईस्ट जोन की टीम ने फॉलोऑन देने का भी रिस्क नहीं उठाया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: