47 की उम्र में इमरान ताहिर ने रचा इतिहास, बने T20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Imran Tahir: साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है. गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ वह T20 क्रिकेट इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

Imran Tahir

इमरान ताहिर ने 47 की उम्र में झटके 5 विकेट (PIC Credit - X)

CPL 2026, Imran Tahir: उम्र सिर्फ एक नंबर है… इस बात को एक बार फिर साउथ अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने साबित कर दिखाया है. जिस उम्र में कई दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं, उस उम्र में ताहिर क्रिकेट के मैदान पर लगातार धमाल मचा रहे हैं. ताहिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में गुरुवार, 10 सितंबर को अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ अपनी फिरकी का जादू दिखाया और सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस घातक गेंदबाजी के कारण सेंट लूसिया की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई. वहीं, इस शानदार प्रदर्शन के साथ ताहिर T20 क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

इमरान ताहिर ने 5 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान और दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 4.25 रन की रही. इसी के साथ वह CPL में बतौर कप्तान 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने CPL करियर में दूसरी बार और अपने T20 करियर में छठी बार 5 विकेट लेने का कमाल किया है.

वहीं, 47 साल की उम्र में 5 विकेट लेकर ताहिर ने टी20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. अब ताहिर टी20 क्रिकेट के इतिहास में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 47 साल और 166 दिन की उम्र में किया है. इस मामले में उन्होंने कुक आईलैंड के गेंदबाज टोमाकानते रितावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 46 साल और 299 की उम्र में टी20 में 5 विकेट हॉल हासिल किया था.

विज्ञापन

T20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • 47 साल 166 दिन – इमरान ताहिर (2026)
  • 46 साल 299 दिन – टोमाकानुते रितावा (2022)
  • 46 साल 148 दिन – इमरान ताहिर (2025)
  • 44 साल 323 दिन – इमरान ताहिर (2024)
  • 44 साल 165 दिन – प्रकाश मिश्रा (2023)
  • 42 साल 135 दिन – इमरान ताहिर (2021)

ये भी पढ़ें- IND vs AFG टी20I सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुंदर और नीतीश रेड्डी का भी हो गया फैसला

गयाना ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

इस मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. लूसिया किंग्स की टीम ने शुरुआत में तेजी से रन बनाए, लेकिन जल्द ही गयाना अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.5 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई. गयाना की ओर से कप्तान इमरान ताहिर ने सर्वाधिक 5 विकेट चटाकाए.

उनके अलावा, मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट झटके, जबकि ड्वेन प्रेटोरियस और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया. इसके जवाब में उतरी गयाना की टीम ने 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया. गयाना की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 37 रन और क्वेंटिन सैम्पसन ने नाबाद 37 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ