ENG vs PAK: बाबर आजम ने इंग्लैंड में फिर कराई पाकिस्तान की बेइज्जती, नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा 

ENG vs PAK: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगभग हर दिन एक से एक बड़े विवादों में फंस रही है. इसके अलावा मैदान पर भी टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है. कप्तान बाबर आजम भी लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं.

Babar Azam

इंग्लैंड के खिलाफ भी बाबर आजम हो गए बुरी तरह से फेल (Pic Credit- ANI)

ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में 9 सितंबर से तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है. इस दौरे पर पाकिस्तान की टीम अब तक 2-0 से हार चुकी है. इसके अलावा टीम एक साथ कई विवादों में फंस गई है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी. जब पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरेगी, तो अच्छा प्रदर्शन अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब देगी, लेकिन टीम ने पहले 2 टेस्ट मैच से भी खराब प्रदर्शन किया. इस दौरान टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. 

विज्ञापन

बाबर आजम एक बार फिर से हो गए फेल 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तीसरे टेस्ट मैच में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की. इस दौरान वो 17 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. बाबर को जोश टंग ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 33.5 ओवरों में ही 133 रनों पर ऑलआउट हो गई. बाबर आजम इस पारी के दौरान बहुत ही परेशान नजर आए, जिसके कारण ही उनके ऊपर बहुत ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. 

विज्ञापन

आजम ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंजरी के कारण नहीं खेला था. जिसके बाद जब दूसरे मैच में उन्होंने कमबैक किया तो पहली पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद दूसरी पारी में वो सिर्फ 6 रन ही बना सके. इन दोनों ही पारियों में बाबर किसी भी समय सेट नहीं नजर आ रहे थे. गेंदबाज बहुत ही आसानी के साथ उन्हें परेशान कर रहे थे. जिसके कारण ही अब तक वो इस दौरे पर एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. 

तीसरे टेस्ट में भी बुरी तरह से फेल हो सकती है पाकिस्तान 

प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलावों के साथ पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में मैदान पर उतरी. जिसमें से 3 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का भी मौका मिला. पाकिस्तान के 8 खिलाड़ी इस पारी में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इस दौरान सलामी बल्लेबाज सैम अयूब तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. इस पारी में भी पिछले मैच की तरह सऊद शकील ने ही रन बनाए. पाकिस्तान के 133 रनों रनों में शकील ने ही अकेले 43 रन बनाए. 

विज्ञापन

उनके अलावा मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम पहली पारी में 34 ओवर भी नहीं खेल सकी. इंग्लैंड के लिए इस पारी में जोश टंग ने 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने भी 3-3 विकेट झटके. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने भी पहली पारी में 30 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 128 रन बना लिए हैं. पहली पारी में वो सिर्फ अब 5 रन ही पीछे हैं. ऐसे में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बड़ी लीड हासिल कर सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ