एशियन गेम्स 2026 के लिए बदल गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जेमिमा रोड्रिग्स हुई टूर्नामेंट से बाहर

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय में एशिया कप खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है. टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ टीम ने अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी भी शुरू कर दी है.

indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ बड़ा बदलाव (Pic Credit- ANI)

Asian Games 2026: महिला एशिया कप 2026 के खत्म होने के फौरन बाद टीम इंडिया जापान के लिए रवाना हो जाएगी. जहां पर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेगी. पिछली बार भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था. इस बार भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम उस रिकॉर्ड को दोहराना चाहेगी. हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने के ठीक पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. इंजरी के कारण एशिया कप नहीं खेल पा रही जेमिमा रोड्रिग्स अब एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गई हैं. जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान होने वाला है.  

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बदलाव तय 

टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स अब एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो चुकी है. जिस तरह से वो हाल के समय में बल्लेबाजी कर रही थी. ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर से उन्हें प्रतिका रावल ही रिप्लेस करने वाली हैं. एशिया कप 2026 में भी जेमिमा की रिप्लेसमेंट प्रतिका ही बनी हैं. हालांकि अब तक खेले 3 मैचों में प्रतिका का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. जिसके बाद भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ताओं ने प्रतिका पर ही भरोसा जताया है. 

विज्ञापन

रावल ने अब तक वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित कर दिया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा जता रही है. इंजरी के कारण अब तक प्रतिका रावल वीमेंस प्रीमियर लीग में एक भी मुकाबला नहीं खेल सकी हैं. जिसके कारण भी उनके सिलेक्शन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके रावल अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सकती है. 

एशियन गेम्स 2026 की भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदिनी शर्मा. 

विज्ञापन

बात एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सफर की करें तो भारत अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल होने वाला है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अगर बैक टू बैक गोल्ड मेडल जीतना है, तो उन्हें सिर्फ बैक टू बैक 3 मुकाबले ही जीतने हैं. एशियन गेम्स में टीम इंडिया को टक्कर देने वाली सिर्फ 1 ही टीम नजर आ रही है. अगर भारत ने श्रीलंका को हरा दिया, तो उनका गोल्ड जीतना लगभग पक्का है. हाल के समय में पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ