Vastu Tips: रात का समय सिर्फ शरीर को विश्राम देने का नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध और शांत करने का होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय किए गए कुछ छोटे-छोटे उपाय न सिर्फ आपकी नींद बेहतर बनाते हैं बल्कि जीवन में आर्थिक और मानसिक लाभ भी पहुंचा सकते हैं। आपको बता दें कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए लोग तरह-तरह के वास्तु और ज्योतिष उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक उपाय नमक से जुड़ा हुआ है।
तकिए के नीचे नमक रखने का उपाय
वास्तु शास्त्र में नमक को एक शक्तिशाली शुद्धिकरण तत्व माना गया है। मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर वातावरण को सकारात्मक बनाता है। इस उपाय के तहत रात को सोने से पहले एक सफेद कपड़े में थोड़ा-सा सेंधा नमक या सामान्य नमक लेकर एक छोटी पोटली बना लें। इस पोटली को अपने तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। हर 7 दिन बाद इस पोटली को बदलें और पुराने नमक को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
ये भी पढे: हाथ के पंजे पर ‘बाल उगना या गुच्छे बनना’ शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
बुरे सपनों से मिलेगी राहत
यदि आपको रात में डरावने सपने आते हैं या नींद में बेचैनी होती है, तो नमक की यह पोटली आपको राहत दे सकती है। यह नकारात्मक विचारों और ऊर्जा को सोखकर मानसिक शांति देती है।
बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बचाव
अक्सर बिना कारण थकावट, चिड़चिड़ापन या बार-बार असफलता जैसी समस्याएं बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का परिणाम हो सकती हैं। नमक की यह पोटली घर के वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होती है, जिससे आप इन समस्याओं से बच सकते हैं।
धन के लिए करें यह मंत्र जाप
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या चाहते हैं कि लक्ष्मी आपके घर में स्थायी वास करें, तो नमक की पोटली के साथ ‘ॐ धनाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। फिर पोटली को तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। मान्यता है इस उपाय को नियमित रूप से करने से धन और समृद्धि बढ़ती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
3 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines