November 2026 Vrat Tyohar List: व्रत-त्योहार से भरा है नवंबर का महीना, जानें दिवाली, धनतेरस, भाई दूज समेत छठ महापर्व तक की तारीख

November 2026 Festival List: साल का 11वां महीना नवंबर शुरू होने वाला है. यह महीना व्रत-त्योहरा के नजरिए से खास रहेगा. नवंबर में कई बड़े पर्व आ रहे हैं. आइये इन सभी की लिस्ट और सही तारीखों के बारे में जानते हैं.

image.jpg_63298c

नवंबर महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं. (Photo Credit - AI)

November 2026 Festival List: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली नवंबर महीने में मनाया जाएगा. ऐसे में यह महीना त्योहार के लिहाज से खास रहेगा. नवंबर में दिवाली के साथ ही भाई दूज, धनतेरस, छठ महापर्व आदि त्योहार मनाए जाएंगे. इसके साथ ही देव उठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और तुलसी विवाह समेत कई व्रत रखे जाएंगे. नवंबर का महीना व्रत-त्योहार की दृष्टि से लोगों के लिए खास रहेगा. आप यहां नवंबर में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार की लिस्ट तारीख के समेत देख सकते हैं.

विज्ञापन

नवंबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट

1 नवंबर 2026, रविवार – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
5 नवंबर 2026, गुरुवार – रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर 2026, शुक्रवार – धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026, शनिवार – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026, रविवार – दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
9 नवंबर 2026, सोमवार – अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026, मंगलवार – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
11 नवंबर 2026, बुधवार – भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
13 नवंबर 2026, शुक्रवार – छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
14 नवंबर 2026, शनिवार – लाभ पंचमी

विज्ञापन

15 नवंबर 2026, रविवार – छठ पूजा, स्कंद षष्ठी
16 नवंबर 2026, सोमवार – वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
17 नवंबर 2026, मंगलवार – गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर 2026, बुधवार – अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर 2026, शुक्रवार – देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
21 नवंबर 2026, शनिवार – तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
22 नवंबर 2026, रविवार – विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर 2026, सोमवार – बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस
24 नवंबर 2026, मंगलवार – देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
25 नवंबर 2026, बुधवार – मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत
27 नवंबर 2026, शुक्रवार – गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ