Video: दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धनलाभ

Astro Remedies: आर्थिक लाभ पाने और सफलता के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. आप मां लक्ष्मी से जुड़े उपायों को कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

LAKSHMI JI.jpg

Astro Remedies: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा से दरिद्रता को दूर कर धनलाभ प्राप्त कर सकते हैं. आप इसके लिए घर में मां लक्ष्मी की पारद से बनी प्रतिमा स्थापित करें. पारद से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा और पारद धातु से बने मां लक्ष्मी के चरण पादुका घर के मंदिर में स्थापित करना शुभ होता है. आप पारद से बनी मां महालक्ष्मी की प्रतिमा के साथ ही श्री यंत्र घर में स्थापित कर सकते हैं.

विज्ञापन

चरण पादुका का उपाय

आप मां महालक्ष्मी की पारद से बनी चरण पादुका स्थापित करें. चरण पादुका में कमल, स्वास्तिक, कलश, चक्र, मत्स्य, त्रिकोण, त्रिशूल, शंख, सूर्य, ध्वजा जैसे चिन्हों की रोज पूजा करनी चाहिए. इस प्रकार का उपाय करने से दरिद्रता आपके जीवन से दूर हो जाएगी. आप इस उपाय से जीवन में चल रही हजारों परेशानियों को दूर कर सकते हैं. आपके नौकरी और कारोबार में बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो इस उपाय को कर सकते हैं.

विज्ञापन

कारोबार में तरक्की के उपाय

जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कमी को दूर करने के लिए आपको कार्यक्षेत्र पर गणेश जी की पारद की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. आप गणेश जी की खड़ी हुई प्रतिमा स्थापित ना करें. आप वास्तु दोष को दूर करने के लिए पारद का पिरामिड भी स्थापित कर सकते हैं. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ