Video: बिना नहाए भूलकर भी मत करना ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया

Astro Tips: सुबह उठने के बाद नहाने से पहले कई कामों को करने से बचना चाहिए. आपको नहाने के बाद ही इन कामों को करना चाहिए. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

TULSI PUJA.jpg

Astro Tips: व्यक्ति को पूजा-पाठ करने से पहले स्नान अवश्य कर लेना चाहिए. पूजा के लिए नहाने के बारे में सभी लोग जानते हैं. हालांकि, कई काम नहाने के बाद करना ही अच्छा होता है. व्यक्ति को भूलकर भी नहाए बिना इन गलतियों को नहीं करना चाहिए. इसके कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तुलसी के पत्तों को नहाने से पहले ना तोड़ें. आप पूजा-पाठ के लिए तुलसी के पत्ते तोड़ रहे हैं, तो इससे पहले स्नान जरूर कर लें.

विज्ञापन

तुलसी से जुड़े नियम

शौचालय जाने के बाद दोबारा स्नान किए बिना तुलसी ना तोड़ें. इस गलति के कारण तुलसी का पौधा सूख सकता है. तुलसी के पौधे को ईशान कोण में रखना चाहिए. ईशान कोण घर की उत्तर-पूर्व दिशा होती है. आपके घर में तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है, तो इसे किसी कुंवारी कन्या से लगवाएं. रजोधर्म के दौरान तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए.

विज्ञापन

घर में तुलसी का पौधा होने से मां लक्ष्मी के साथ ही प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, भगवान श्री हरि विष्णु की भी कृपा बरसती है. आपको जूता-चप्पल पहनकर तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए. तुलसी का पौधा लगाना है तो एकादशी तिथि बहुत शुभ है. तुलसी दल और गंगाजल कभी भी वासी नहीं माना जाता है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ