[LIVE] Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Today: आज दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और जयपुर में करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा?

Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Today Live: करवा चौथ पर आज चांद निकलने का समय शहर के अनुसार अलग-अलग है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और अन्य शहरों में चंद्रोदय का समय जानने के लिए नीचे दी गई सिटी-वाइज अपडेट देखें. इतना ही नहीं, यहां करवा चौथ पूजा मुहूर्त, व्रत पारण से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

Karwa Chauth 2026 Live

करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा,यहां जानें. (Image: AI)

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time, Aaj Chand Kab Niklega Live Updates: आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत सभी बड़े शहरों में चांद कब निकलेगा? इसके बारे हम आपको इस स्टोरी में पल-पल की अपडेट देंगे. बता दें कि, करवा चौथ पर चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है. ऐसे में आप यहां अपने शहर में चांद निकलने का समय देख सकते हैं.

विज्ञापन

करवा चौथ का चांद आज कितने बजे निकलेगा? शहरों के हिसाब से देखें समय

करवा चौथ पर अपने शहर में चंद्रोदय का समय जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें.

विज्ञापन
शहर का नाम (City) चांद निकलने का समय (Moonrise Time)
कोलकाता (Kolkata) 7:47 PM
पटना (Patna) 7:48 PM / 7:52 PM
कानपुर (Kanpur) 8:05 PM
लखनऊ (Lucknow) 8:06 PM
प्रयागराज (Prayagraj) 8:06 PM
हरिद्वार (Haridwar) 8:09 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 8:12 PM
जम्मू (Jammu) 8:14 PM
नोएडा (Noida) 8:16 PM
नई दिल्ली / NCR (New Delhi / NCR) 8:12 PM – 8:17 PM
गुरुग्राम (Gurugram) 8:18 PM
जयपुर (Jaipur) 8:28 PM
भोपाल (Bhopal) 8:31 PM

नोट: चंद्रोदय का समय शहर और स्थानीय पंचांग के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.

करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त और व्रत खोलने का समय

आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसके बाद चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोल सकते हैं. दिल्ली में चंद्रोदय रात को 8 बजकर 17 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

करवा चौथ पर चांद न दिखे तो क्या करें?

करवा चौथ पर मौसम खराब होने और बादलों में चांद के छिप जाने से चांद नहीं दिखता हैं. ऐसे में आप भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोल सकती हैं. चांद ना दिखने पर क्या करें इसके बारे में यहां पढ़ें.

क्या सभी शहरों में चांद एक ही समय पर निकलता है?

अलग-अलग शहरों के अनुसार, चांद निकलने का समय अलग हो सकता है. आपके शहर में चांद किस समय निकलेगा. इसके बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

करवा माता की कथा और आरती

करवा चौथ व्रत पर करवा माता की आरती करनी चाहिए. इसके साथ ही आपको करवा चौथ व्रत पर करवा चौथ की कथा का पाठ करना चाहिए. करवा माता की कथा और करवा माता की आरती पढ़ें.

LIVE UPDATES

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में चांद निकलने का समय

दिल्ली में चंद्रोदय – रात 8 बजकर 17 मिनट
नोएडा में चंद्रोदय – रात 8 बजकर 11 मिनट
गाजियाबाद में चंद्रोदय – रात 8 बजकर 11 मिनट
गुरुग्राम में चंद्रोदय – रात 8 बजकर 18 मिनट
फरीदाबाद में चद्रोदय – रात 8 बजकर 12 मिनट

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

आज करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस प्रकार पूजा के लिए कुल समय 1 घंटे 17 मिनट का है.

करवा माता की आरती (Karwa Mata Ki Aarti)

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया॥
ओम जय करवा मैया॥

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी॥
ओम जय करवा मैया॥

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे, दुःख सारे हरती॥
ओम जय करवा मैया॥

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
जो श्रद्धा से नर-नारी, तेरा गुण गावे॥
ओम जय करवा मैया॥

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे॥
ओम जय करवा मैया॥

चंद्र देव की आरती (Chandra Dev Ki Aarti)

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा।।

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।

मुंबई में कितने बजे दिखेगा चांद (Moonrise in mumbai)

मुंबई में करवा चौथ का चांद रात 9:00 बजे दिखाई देने वाला है. इससे पहले आप शिव-पार्वती जी, करवा माता और गणेश जी की पूजा कर लें.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ